फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज बदल जाएगा फिरोज शाह कोटला स्टेडियम का नाम, विराट को भी मिलेगा खास सम्मान

Thu, 12 Sep 2019 01:49 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
अरुण जेटली स्टेडियम - फोटो : सोशल मीडिया

दिल्ली के फिरोजशाह कोटला स्टेडियम का नाम आज बदला जाएगा। अब यह दिवंगत अरुण जेटली स्टेडियम के नाम से जाना जाएगा। इसके साथ ही स्टेडियम के एक स्टैंड का नाम भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के नाम पर रखा जाएगा। इसका उद्घाटन शाम 6 बजे खुद विराट कोहली करेंगे।

इस अवसर पूरी भारतीय क्रिकेट टीम परंपरागत परिधान में कोटला स्टेडियम में मौजूद रहेगी। पवेलियन स्टैंड का नाम कोहली पर रखने का कार्यक्रम जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम के भारोत्ताेलन हाल में होगा।

विज्ञापन

2 of 4
feroz shah kotla
डीडीसीए के अध्यक्ष रजत शर्मा ने कहा कि हम इसे शानदार कार्यक्रम बनाना चाहते हैं, जहां हम जेटली को याद रखने के लिए सर्वश्रेष्ठ संभव श्रद्धांजलि दे सकें। क्रिकेट से किसी भी तरह से जुड़ा हुआ हर व्यक्ति जानता है कि, उनके योगदान ने दिल्ली क्रिकेट और उसके क्रिकेटरों की काफी मदद की। स्टेडियम का नाम उनके नाम पर रखने से हमारा उद्देश्य पूरा होगा।
विज्ञापन

3 of 4
एमएस धोनी और विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने साथ ही कहा कि यह मौका डीडीसीए को कोहली को सम्मानित करने का मौका भी देगा, जो हाल ही में महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़कर टेस्ट में सर्वाधिक मैच जीतने वाले भारतीय कप्तान बने। इस समारोह टीम इंडिया भी शामिल हो और पूरी भारतीय क्रिकेट टीम पारंपरिक परिधान में नजर आएगी।
विज्ञापन

4 of 4
टीम इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया
इस समारोह के लिए टीम इंडिया के सभी खिलाड़ियों को पारंपरिक परिधान में आने के लिए कहा गया है। कार्यक्रम के बाद टीम इंडिया यहां से धर्मशाला के लिए रवाना होगी। जहां विराट सेना को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी-20 मैच की सीरीज का पहला मुकाबला खेलना है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें