फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोटोज में IPL का रोमांच: मैच के बाद पंत समेत पूरी दिल्ली की टीम अंपायर से भिड़ी, धनश्री का ग्लैमरस अंदाज देखकर फैन्स हुए हैरान

Sat, 23 Apr 2022 01:06 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

इस मैच को देखने के लिए युजवेंद्र चहल की पत्नी धनश्री भी स्टेडियम पहुंची थीं। उनके ग्लैमरस अंदाज को देखकर फैन्स हैरान रह गए। 
विज्ञापन
1 of 12
धनश्री और अंपायर से भिड़ती दिल्ली की टीम - फोटो : IPL/BCCI
आईपीएल 2022 के 34वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 15 रन से हरा दिया। मैच में रोमांचक पल और कंट्रोवर्सी, दोनों देखने को मिलीं। दिल्ली की पारी के आखिरी ओवर में कप्तान ऋषभ पंत का अपने खिलाड़ियों को वापस बुलाने से लेकर रोवमन पॉवेल के तीन गगनचुंबी छक्कों ने फैन्स को खूब एंटरटेन किया। इस मैच को देखने के लिए युजवेंद्र चहल की पत्नी धनश्री भी स्टेडियम पहुंची थीं। उनके ग्लैमरस अंदाज को देखकर फैन्स हैरान रह गए। वहीं, दिल्ली के खिलाड़ी जब अंपायर से बहस कर रहे थे, तब कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल (कुलचा) की दोस्ती भी दिखी। कुलदीप तब बल्लेबाजी कर रहे थे और चहल फील्डिंग।
विज्ञापन

2 of 12
देवदत्त पडिक्कल - फोटो : IPL/BCCI
दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर राजस्थान के खिलाफ पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। जोस बटलर ने आक्रामक शुरुआत करते हुए पहले ही ओवर में दो चौके लगाए। दूसरे छोर से देवदत्त पडिक्कल ने भी शॉट लगाना जारी रखा। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 155 रन की साझेदारी हुई। पडिक्कल ने 31 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने राजस्थान के लिए पहला और आईपीएल का अपना सातवां अर्धशतक लगाया।
विज्ञापन

3 of 12
जोस बटलर - फोटो : IPL/BCCI
बटलर ने लगातार दूसरा और सीजन का तीसरा शतक लगाया। उन्होंने 57 गेंदों पर आठ चौके और आठ छक्के की मदद से अपने आईपीएल करियर का चौथा शतक पूरा किया। मुस्तफिजुर ने 19वें ओवर की आखिरी गेंद पर बटलर को वॉर्नर के हाथों कैच कराया। बटलर ने आउट होने से पहले 65 गेंदों में 116 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने नौ चौके और इतने ही छक्के लगाए। यह बटलर के आईपीएल करियर का हाईएस्ट स्कोर भी है।

4 of 12
संजू सैमसन और शिमरोन हेटमायर - फोटो : IPL/BCCI
राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन और शिमरोन हेटमायर ने मिलकर टीम को 222 रन तक पहुंचाया। यह इस सीजन का हाईएस्ट स्कोर भी है। सैमसन 19 गेंदों पर 46 रन और हेटमायर एक रन बनाकर नाबाद रहे।
विज्ञापन

5 of 12
प्रसिद्ध कृष्णा - फोटो : IPL/BCCI
223 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की टीम शुरुआत अच्छी नहीं रही। प्रसिद्ध कृष्णा ने राजस्थान को पहली सफलता दिलाते हुए दिल्ली को बड़ा झटका दिया। प्रसिद्ध ने अपने दूसरे ओवर की तीसरी गेंद पर वॉर्नर को सैमसन के हाथों कैच कराया। वॉर्नर 14 गेंदों में 28 रन बनाकर आउट हुए।
विज्ञापन

6 of 12
पृथ्वी शॉ - फोटो : IPL/BCCI
रविचंद्रन अश्विन ने अपने पहले ही ओवर में पहला शिकार किया। उन्होंने पहली गेंद पर सरफराज खान को प्रसिद्ध कृष्णा के हाथों कैच कराया। सरफराज तीन गेंद में एक रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद पृथ्वी शॉ और कप्तान पंत ने पारी संभाली। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 51 रन की साझेदारी हुई। अश्विन ने दूसरी सफलता हासिल करते हुए पृथ्वी शॉ को अपना शिकार बनाया। अश्विन ने पृथ्वी शॉ को 37 के निजी स्कोर पर बोल्ट के हाथों कैच कराया। 
विज्ञापन

7 of 12
ऋषभ पंत बल्लेबाजी करते हुए - फोटो : IPL/BCCI
ऋषभ पंत को प्रसिद्ध कृष्णा के तीसरे ओवर की दूसरी गेंद पर जीवनदान मिला जब युजवेंद्र चहल ने उनका आसान कैच छोड़ दिया। हालांकि दो गेंद बाद ही पंत ने एक और हवाई शॉट खेला और देवदत्त पडिक्कल ने उनका एक शानदार कैच पकड़ा। पंत 24 गेंद में 44 रन बनाकर आउट हुए। 

8 of 12
रोवमन पॉवेल - फोटो : IPL/BCCI
अक्षर पटेल एक रन और शार्दुल ठाकुर 10 रन बनाकर आउट हुए। आखिरी तीन ओवर में दिल्ली को जीत के लिए 51 रन की जरूरत थी। क्रीज पर रोवमन पॉवेल और ललित यादव थे। ट्रेंट बोल्ट के 18वें ओवर में पॉवेल-ललित ने 15 रन बटोरे। इसके बाद 12 गेंदों पर दिल्ली को जीत के लिए 36 रन बनाने थे। प्रसिद्ध ने 19वां ओवर मेडन डाला। इसके साथ ही ललित यादव को आउट भी किया। 

आखिरी ओवर में दिल्ली को 36 रन बनाने थे। पहली तीन गेंद पर पॉवेल ने तीन छक्के लगाए। हालांकि, इसके बाद मैदान पर हुए विवाद से पॉवेल की एकाग्रता भंग हो गई। अगली दो गेंदों पर वो रन और आखिरी गेंद पर कैच आउट हो गए। पॉवेल ने 15 गेंदों पर पांच छक्के की मदद से 36 रन की पारी खेली। 

9 of 12
खिलाड़ियों को वापस बुलाते पंत - फोटो : IPL/BCCI
दिल्ली को जीत के लिए आखिरी ओवर में 36 रन की दरकार थी। उसकी तरफ से रोवमन पॉवेल क्रीज पर थे तो वहीं राजस्थान ने ओबेड मैकॉय को गेंद थमाई थी। पॉवेल ने इसके बाद शुरू की तीन गेंदों पर छक्के जड़े। हालांकि मैकॉय की तीसरी गेंद पॉवेल की कमर की ऊंचाई पर गई। इसपर डगआउट में बैठे दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत और बाकी खिलाड़ियों ने नो बॉल की मांग की और थर्ड अंपायर की मदद मांगी लेकिन फील्ड अंपायर ने ऐसा नहीं किया। इसके बाद पंत ने नाराजगी जताते हुए पॉवेल और कुलदीप को मैदान से बाहर आने का इशारा किया। इस पूरी घटना की वजह से मैच थोड़ी देर तक रूका रहा। 

10 of 12
पंत को समझाते असिस्टेंट कोच शेन वॉटसन - फोटो : IPL/BCCI
इसके बाद दिल्ली के असिस्टेंट कोच शेन वॉटसन ने कप्तान पंत को समझाया भी और इस तरह का व्यवहार नहीं करने कहा। पंत फिर भी नहीं माने और बैटिंग कोच प्रवीण आमरे को मैदान पर अंपायर से बातचीत करने भेज दिया। आमरे भी अंपायर से भिड़ गए। फिर राजस्थान के जोस बटलर ने भी पंत को समझाया। अंपायर ने मामले को संभालते हुए आमरे को मैदान से बाहर भेजा और मैच को दोबारा शुरू कराया।


अंपायर से भिड़ते प्रवीण आमरे

11 of 12
मैच के बाद अंपायर से भिड़ते दिल्ली के खिलाड़ी - फोटो : IPL/BCCI
दिल्ली के कप्तान पंत और बाकी खिलाड़ी यहीं नहीं रुके। वे मैच के बाद भी फील्ड अंपायर नितिन मेनन और निखिल पटवर्धन से भिड़ गए। अंपायरों ने यहां भी दिल्ली के खिलाड़ियों को समझाबुझाकर मामले को शांत करवाया।
विज्ञापन

12 of 12
मैच के दौरान धनश्री चहल के विकेट लेने पर खुश नजर आईं - फोटो : IPL/BCCI
मैच में राजस्थान के प्रसिद्ध कृष्णा ने सबसे ज्यादा तीन विकेट झटके। वहीं, रविचंद्रन अश्विन को दो विकेट मिले। ओबेड मैकॉय और युजवेंद्र चहल को एक-एक विकेट मिला। चहल के विकेट लेने पर पत्नी धनश्री बेहद खुश नजर आईं।

युजवेंद्र चहल की पत्नी धनश्री
धनश्री ने इंस्टाग्राम पर भी तस्वीर शेयर की थी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें