फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DC vs RR: मिचेल स्टार्क के कायल हुए दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल, बताया- डेथ ओवर के लिए क्या योजना बनाई थी

Thu, 17 Apr 2025 12:47 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अक्षर ने डेथ ओवरों में लगातार यॉर्कर फेंकने की योजना को बेहद प्रभावी तरीके से लागू करने और बाउंसर आदि का इस्तेमाल करके विविधता लाने का प्रयास नहीं करने के लिए स्टार्क की जमकर तारीफ की।
विज्ञापन
1 of 8
आईपीएल 2025 - फोटो : IPL/BCCI
आईपीएल 2025 में बुधवार को रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को सुपरओवर में हरा दिया। जीत के बाद कप्तान अक्षर पटेल ने इसका श्रेय मिचेल स्टार्क को देते हुए कहा कि ऑस्ट्रेलिया के इस अनुभवी तेज गेंदबाज ने यॉर्कर फेंकने की योजना बनाई थी और इसे काफी अच्छी तरह अंजाम दिया। दिल्ली के 189 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए रॉयल्स की टीम नीतीश राणा (51 रन, 28 गेंद, छह चौके, दो छक्के) और यशस्वी जायसवाल (51 रन, 37 गेंद, चार छक्के, तीन चौके) के अर्धशतक के बावजूद चार विकेट पर 188 रन ही बना सकी जिससे मैच सुपर ओवर तक खिंचा।
विज्ञापन

2 of 8
आईपीएल 2025 - फोटो : IPL/BCCI
स्टार्क ने अपने आखिरी दो ओवर में 16 रन दिए
राजस्थान रॉयल्स की टीम एक समय 14वें ओवर में एक विकेट पर 112 रन बनाकर काफी मजबूत स्थिति में थी, लेकिन दिल्ली की टीम स्टार्क (36 रन पर एक विकेट) की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से वापसी करने में सफल रही। स्टार्क ने अपने अंतिम दो ओवर में सिर्फ 16 रन दिए। स्टार्क ने इसके बाद सुपर ओवर में भी रॉयल्स को सिर्फ 11 रन पर रोक दिया। अक्षर ने डेथ ओवरों में लगातार यॉर्कर फेंकने की योजना को बेहद प्रभावी तरीके से लागू करने और बाउंसर आदि का इस्तेमाल करके विविधता लाने का प्रयास नहीं करने के लिए स्टार्क की जमकर तारीफ की।

BCCI: अभिषेक नायर और टी दिलीप कोचिंग टीम से हटाए गए, बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में हार के बाद BCCI का बड़ा फैसला
विज्ञापन

3 of 8
आईपीएल 2025 - फोटो : IPL/BCCI
'स्टार्क ने योजना को बखूबी अंजाम दिया'
अक्षर ने मैच के बाद कहा, 'अंत में जब स्टार्क के दो ओवर बचे हुए थे तो मुझे भरोसा था कि अगर दाएं-बाएं हाथ के बल्लेबाजों का संयोजन है तो भी स्टार्क अपनी गति से उन्हें चकमा दे सकते हैं। वह यॉर्कर गेंदें अच्छी डाल रहे थे, लेकिन उनके पास तेज और धीमा बाउंसर भी है। यही बात चल रही थी कि उन्हें यॉर्कर ही करनी चाहिए। उन्होंने भी यही बोला कि हम फील्डिंग के साथ जाएंगे और मैं उसी हिसाब से गेंदबाजी करूंगा और यॉर्कर और वाइड यॉर्कर डालने की ही कोशिश करूंगा। उन्होंने इस योजना को बखूबी अंजाम दिया।'

4 of 8
आईपीएल 2025 - फोटो : IPL/BCCI
'गेंद पर लार लगाने से गेंदबाजों को हो रहा फायदा'
अक्षर ने कहा कि मौजूदा सत्र में गेंद पर लार के इस्तेमाल की स्वीकृति मिलने से गेंदबाजों को फायदा हो रहा है। उन्होंने कहा, 'आईपीएल में अब हम गेंद पर लार का इस्तेमाल कर सकते हैं। जिस तरह की विकेट हैं, अधिक घास नहीं रहती और लार के इस्तेमाल से आप रिवर्स स्विंग की कोशिश कर सकते हैं, मुझे लगता है कि यह गेंदबाजों के लिए उचित है। विकेट बल्लेबाजी के अनुकूल हैं। मुझे लगता है कि 180-190 रन बन रहे हैं और मजा भी आ रहा है। अब क्रिकेट प्रतिस्पर्धी हो गया है> ऐसा नहीं है कि गेंदबाजों के लिए कुछ नहीं है। मुझे लगता है कि लार के इस्तेमाल से रिवर्स स्विंग में मदद मिल रही है लेकिन दबाव के समय ऐसा कर पाना सबसे अधिक महत्वपूर्ण है।'
विज्ञापन

5 of 8
आईपीएल 2025 - फोटो : IPL/BCCI
अक्षर ने मोहित को 19वां ओवर देने का किया बचाव
मोहित शर्मा को 19वें ओवर में गेंदबाजी देने के फैसले का भी अक्षर ने बचाव किया। अक्षर ने कहा, 'जब हम गेंदबाजी करने आए तो मैंने देखा कि हमारे गेंदबाज उतने प्रभावी नहीं लग रहे। धीमी गेंदबाजी भी काफी प्रभावी नहीं हो रही थी। फिर मैंने योजना में बदलाव किया और मोहित को 19वां ओवर देने का फैसला किया क्योंकि वह पिछले दो साल से गुजरात के साथ काम रहे हैं और मुझे पता है कि वह क्या कर सकते हैं। मुकेश (कुमार) की गेंदबाजी काफी अच्छी नहीं रही थी और ऐसे में स्टार्क के दो ओवर बचते (आखिरी तीन में से)।'

DC vs RR: 18 गेंद में 31 रन नहीं बना सका राजस्थान, स्टार्क ने इस तरह पलटा मैच; सत्र के पहले सुपरओवर का रोमांच
विज्ञापन

6 of 8
कुलदीप यादव - फोटो : IPL/BCCI
कुलदीप और डुप्लेसिस की चोट पर अपडेट
कुलदीप को फील्डिंग करते हुए चोट लगी थी। ऐसे में अक्षर ने कहा कि कुलदीप की चोट को लेकर चिंता नहीं है और वह ठीक हैं। अक्षर ने उम्मीद जताई कि फाफ डुप्लेसिस गुजरात टाइटंस के खिलाफ अहमदाबाद में 19 अप्रैल को होने वाले टीम के अगले मैच में उपलब्ध हो सकते हैं। अक्षर ने कहा, 'कुलदीप को लेकर अधिक जानकारी नहीं है। मुझे लग रहा है कि अगर कुछ गंभीर होता तो अब तक मुझे इस बारे में जानकारी दे दी जाती। फाफ पिछले दो मैच नहीं खेल पाए हैं। पहले कहा गया था कि वह तीन मैच में नहीं खेल पाएंगे, लेकिन शायद वह गुजरात के खिलाफ खेल सकते हैं। उनका रिहैबिलिटेशन हालांकि जारी है और फिजियो ही फैसला करेंगे कि वह गुजरात के खिलाफ खेल पाएंगे या नहीं।'
विज्ञापन

7 of 8
आईपीएल 2025 - फोटो : IPL/BCCI
कप्तानी का लुत्फ उठा रहे हैं अक्षर पटेल
अक्षर ने कहा कि अगर कप्तान के रूप में उनका कोई फैसला टीम के पक्ष में नहीं रहता तो उन्हें इसे स्वीकार करने में कोई समस्या नहीं है। दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ने कहा, 'मैं अपनी कप्तानी का लुत्फ उठा रहा हूं। मैं जो भी फैसला करता हूं उसका लुत्फ उठाता हूं। अगर कोई फैसला टीम के पक्ष में नहीं रहता तो मुझे ऐसा स्वीकार करने में क्या हर्ज है। इसे आप गलती नहीं कह सकते, यह रणनीतिक फैसला होता है। कभी आपका फैसला काम करता है और कभी-कभी ऐसा नहीं होता। आपको अगर श्रेय मिलता है तो आलोचना के लिए भी तैयार रहना चाहिए।'
विज्ञापन

8 of 8
आईपीएल 2025 - फोटो : IPL/BCCI
इस वजह से गेंदबाजी करने में अक्षर को आ रही दिक्कत
अक्षर ने रियान पराग को बोल्ड करके आईपीएल के मौजूदा सत्र का अपना पहला विकेट हासिल किया और उन्होंने कहा कि अंगुली की चोट के कारण वह गेंदबाजी में अपना शत प्रतिशत नहीं दे पा रहे। उन्होंने कहा, ‘‘चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान मेरी अंगुली में कट लग गया था जिस पर अभी दोबारा पूरी तरह से त्वचा नहीं आई है। जब मैं गेंदबाजी करता था तो त्वचा दोबारा निकल जाती थी इसलिए मैं थोड़ा बचकर गेंदबाजी कर रहा था और जरूरत होने पर ही गेंदबाजी कर रहा था क्योंकि जीत हासिल करने के कारण हम ऐसा करने की स्थिति में थे। मैं अधिक दबाव नहीं डाल रहा। मैं अच्छी गेंदबाजी कर रहा हूं और जहां जरूरी हो वहां प्रभाव डाल रहा हूं।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें