फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DC vs LSG Photo Story: क्रुणाल ने लगाया छक्का तो उछल पड़ीं पंखुड़ी, जीत के बाद सिंगर बने लखनऊ के खिलाड़ी

Fri, 08 Apr 2022 11:21 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

दिल्ली के खिलाफ जीत के बाद लखनऊ के खिलाड़ियों ने टीम के फिजियो के साथ अंग्रेजी में गाना गाया और जमकर मस्ती की। वहीं क्रुणाल पांड्या की पत्नी पंखुड़ी शर्मा भी उन्हें सपोर्ट करने के लिए मैदान में पहुंचीं। 
 
विज्ञापन
1 of 11
दिल्ली कैपिटल्स बनाम लखनऊ सुपरजाएंट्स - फोटो : IPL/BCCI
आईपीएल 2022 के 15वें मैच में लखनऊ सुपरजाएंट्स ने दिल्ली को हराकर इस सीजन लगातार तीसरी जीत दर्ज की है। इस मैच में लखनऊ ने दिल्ली को छह विकेट से हराया। इसके साथ ही यह टीम अंक तालिका में दूसरे नंबर पर आ चुकी है। पहले गेंदबाजी करते हुए लखनऊ ने दिल्ली को 149 रन पर रोका फिर चार विकेट खोकर लक्ष्य का पीछा कर लिया। लखनऊ चार में से तीन मैच जीत चुकी है। वहीं दिल्ली को तीन में से दो मैच में हार का सामना करना पड़ा है। 

यह मैच जीतने के बाद लखनऊ के खिलाड़ियों ने जमकर मस्ती की। मैच के बाद टीम के फिजियो ने अंग्रेजी में गाना गाया और सभी खिलाड़ियों ने उनका साथ दिया। इस दौरान क्रुणाल पांड्या ने जमकर मस्ती की। यहां हम इस मैच से जुड़ी ऐसी ही रोचक तस्वीरें दिखा रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 11
दिल्ली कैपिटल्स बनाम लखनऊ सुपरजाएंट्स - फोटो : IPL/BCCI
गुजरात के खिलाफ हार के साथ अपने अभियान की शुरुआत करने वाली लखनऊ सुपरजाएंट्स ने अब लगातार तीन मैच जीत लिए हैं। इसके साथ ही यह टीम अंक तालिका में दूसरे स्थान पर आ गई है। दिल्ली के खिलाफ लखनऊ की जीत से प्रशंसक बेहद खुश नजर आए। जीत की हैट्रिक पर लखनऊ के फैंस ने जमकर जश्न मनाया। 
विज्ञापन

3 of 11
दिल्ली कैपिटल्स बनाम लखनऊ सुपरजाएंट्स - फोटो : IPL/BCCI
क्रुणाल पांड्या की पत्नी पंखुड़ी शर्मा भी उनका सपोर्ट करने के लिए मैदान में पहुंची थीं। जब क्रुणाल पांड्या ने 19वें ओवर में छक्का लगाकर अपनी टीम को जीत के करीब पहुंचाया तो पंखुड़ी बेहद खुश नजर आईं। उन्होंने स्टैंड में खड़े होकर ताली बजाई और अपने पति का हौसला बढ़ाया। 

4 of 11
दिल्ली कैपिटल्स बनाम लखनऊ सुपरजाएंट्स - फोटो : IPL/BCCI
दिल्ली के खिलाफ जीत के बाद लखनऊ के सभी खिलाड़ी गायक बन गए। टीम के फिजियो जेम्स पीप ने 'स्वीट सुपर जाएंट्स' गाना गाया और सभी खिलाड़ियों ने इनका साथ दिया। इस दौरान कप्तान राहुल और क्रुणाल पांड्या सहित सभी खिलाड़ियों ने जमकर मस्ती की। 
 
विज्ञापन

5 of 11
दिल्ली कैपिटल्स बनाम लखनऊ सुपरजाएंट्स - फोटो : IPL/BCCI
पंखुड़ी शर्मा के साथ अश्रिता सेट्टी भी यह मैच देखने पहुंची थीं। अश्रिता ने मनीष पांडे से शादी की है। हालांकि, मनीष को यह मैच खेलने का मौका नहीं मिला। अश्रिता ने मैच के दौरान जमकर मस्ती की और पंखुड़ी के साथ फोटो भी शेयर की। 
विज्ञापन

6 of 11
पृथ्वी शॉ - फोटो : twitter@IPL
इस मैच में पृथ्वी शॉ ने दिल्ली के लिए कमाल की बल्लेबाजी की और 34 गेंद में 61 रन बनाए। उनकी इस पारी में नौ चौके और दो छक्के शामिल थे। पृथ्वी इससे पहले दो मैचों में भी अच्छी लय में दिखे थे, लेकिन बड़ी पारी नहीं खेल पाए थे। इस मैच में उन्होंने बेहतरीन अर्धशतक लगाया। 
विज्ञापन

7 of 11
पृथ्वी शॉ और डेविड वार्नर - फोटो : twitter@IPL
पृथ्वी शॉ और डेविड वार्नर ने इस मैच में शानदार शुरुआत की पहले विकेट के लिए दोनों के बीच 67 रन की साझेदारी हुई। इनमें से 61 रन अकेले पृथ्वी शॉ ने बनाए थे। वॉर्नर समझ रहे थे कि शॉ फॉर्म में हैं और आसानी से बड़े शॉट खेल पा रहे हैं। इसी वजह से उन्होंने अधिकतर समय स्ट्राइक शॉ को दी। हालांकि, पृथ्वी के आउट होने के बाद वॉर्नर भी जल्द ही आउट हो गए। 

8 of 11
लखनऊ सुपर जाएंट्स - फोटो : twitter@IPL
लखनऊ के लिए स्पिन गेंदबाजों ने इस मैच में कमाल की गेंदबाजी की। रवि बिश्नोई ने आईपीएल में तीसरी बार डेविड वॉर्नर का शिकार किया। बिश्नोई ने इस मैच में अपने चार ओवर में 22 रन देकर दो अहम विकेट निकाले।  

9 of 11
दिल्ली कैपिटल्स - फोटो : IPL/BCCI
दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत और सरफराज खान ने इस मैच में दिल्ली के लिए 75 रन की नाबाद साझेदारी की। हालांकि, इन दोनों ने बहुत ही धीमी बल्लेबाजी की। इसी वजह से दिल्ली का स्कोर 150 तक भी नहीं पहुंच सका। अच्छी शुरुआत के बाद इन दोनों को तेजी से रन बनाने की जरूरत थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। 

10 of 11
केएल राहुल और क्विंटन डिकॉक - फोटो : IPL/BCCI
150 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ की टीम के सलामी बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक और राहुल ने शानदार प्रदर्शन किया। दोनों ने पहले विकेट के लिए 73 रन जोड़े और अपनी टीम की जीत लगभग तय कर दी। राहुल ने 24 और डिकॉक ने 80 रन की पारी खेली। 
विज्ञापन

11 of 11
लखनऊ बनाम दिल्ली लाइव स्कोर - फोटो : IPL/BCCI
क्विंटन डिकॉक ने स्पिन पिच पर कमाल की बल्लेबाजी की। पारी की शुरुआत करने आए डिकॉक मैच खत्म होने से कुछ समय पहले आउट हुए। इस दौरान उन्होंने 52 गेंद में 80 रन बनाए, जिसमें नौ चौके और दो छक्के शामिल थे। हालांकि, डिकॉक अपनी टीम के लिए मैच नहीं खत्म कर पाए। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें