फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेविड वॉर्नर पर गिरा दुखों का पहाड़, बॉल टेंपरिंग विवाद के बाद पत्नी के साथ हुई अनहोनी

Fri, 25 May 2018 08:47 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
David Warner
बॉल टेंपरिंग विवाद के मामले में 12 महीने की सजा झेल रहे ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ बल्लेबाज डेविड वॉर्नर को अपनी निजी जिंदगी में दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। जिसकी भरपाई करना शायद मुश्किल भरा होगा। इस बात का खुलासा उनकी पत्नी कैंडिस वॉर्नर ने किया है। आइये जानते हैं उनकी पत्नी के साथ क्या अनहोनी हुई, जिसका दर्द उन्होंने बयां कियाः 

 
विज्ञापन

2 of 5
डेविड वॉर्नर और कैंडिस वॉर्नर
दरअसल, कथित तौर पर बॉल टेंपरिंग विवाद के मुख्य आरोपी माने जाने वाले ऑस्ट्रलेयाई क्रिकेटर डेविड वॉर्नर की पत्नी ने इस बात का खुलासा किया है कि, गेंद से छेड़छाड़ मामले के बाद उनका गर्भपात हो गया था। डेविड वॉर्नर की पत्नी कैंडिस वॉर्नर ने कहा कि मार्च में प्रेस कॉन्फ्रेंस के एक ही सप्ताह बाद उन्होंने अपना बच्चा खो दिया। डेविड की पत्नी ने इसके लिए तनाव और पति के अपमान को जिम्मेदार ठहराया।
विज्ञापन

3 of 5
डेविड वॉर्नर और कैंडिस वॉर्नर
इस मसले पर उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में महिलाओं की एक साप्ताहिक पत्रिका से बातचीत में कहा, 'मैंने डेव को बाथरूम में बुलाकर कहा कि मेरा खून बह रहा है। हमें पता चल गया कि हमारा बच्चा नहीं रहा। हम एक दूसरे को पकड़कर खूब रोए।' 

4 of 5
डेविड वॉर्नर और कैंडिस वॉर्नर
उन्होंने आगे कहा, 'इससे हमारा दिल टूट गया था। बॉल टेंपरिंग विवाद के बाद हम अपमान झेल रहे थे और इस घटना ने दिल तोड़ दिया। उस पल हमने तय किया कि अब हमारे जीवन पर इस तरह किसी बात का असर नहीं होगा। मालूम हो कि वॉर्नर के दो बच्चे आइवी माए और इंडी राए पहले से ही हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डेविड वॉर्नर - फोटो : the guardian
याद हो कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच के दौरान बॉल से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया था। जिसके बाद इस मामले में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने अपने 3 क्रिकेटरों को सख्त सजा सुनाई थी। सीए ने कप्तान स्टीव स्मिथ और उपकप्तान डेविड वॉर्नर को एक-एक साल तो वहीं ऑस्ट्रेलियाई के युवा खिलाड़ी कैमरून बैनक्रॉफ्ट को 9 महीने का प्रतिबंध लगाया गया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें