फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेविड वॉर्नर से संभलकर रहें गेंदबाज, पोलार्ड की कप्तानी में तोड़ सकते हैं बल्लेबाजी के सब रिकॉर्ड

Sun, 17 Jun 2018 11:36 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
david warner
बॉल टेंपरिंग में दोषी पाए गए ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी डेविड वॉर्नर जल्द ही एक बार फिर मैदान पर वापसी करने जा रहे हैं। खबर है कि डेविड वॉर्नर जल्द ही कैरीबियन प्रीमियर लीग की सेंट लुसिया स्टार्स की टीम का हिस्सा बनने जा रहे हैं। फैंस को उम्मीद है कि लंबे समय के बाद मैदान पर वापसी करने वाले डेविड वॉर्नर अपनी करिश्माई बल्लेबाजी से एक बार फिर सबका दिल जीतेंगे।
विज्ञापन

2 of 5
डेविड वॉर्नर
बता दें कि किरोन पोलार्ड के नेतृत्व वाली सेंट लुसिया स्टार्स में डेविड वॉर्नर को डार्सी शॉर्ट की जगह रखा गया। यह टूर्नामेंट 8 अगस्त से 16 सितंबर तक खेला जाएगा। गौरतलब है कि पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ और पूर्व उप-कप्तान डेविड वॉर्नर पर एक-एक साल का प्रतिबंध लगाया गया है। इसके अलावा कैमरन बेनक्रॉफ्ट पर 9 महीने का प्रतिबंध लगा है।
विज्ञापन

3 of 5
स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर
द. अफ्रीका के खिलाफ मौजूदा टेस्ट सीरीज में यह मामला तब सामने आया जब मैदान पर ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी कैमरन बेनक्रॉफ्ट अचानक कैमरे की रडार में आ गए। इस दौरान वह एक पीले टेप से गेंद को रगड़ रहे थे। खुद को बचाने के लिए बेनक्रॉफ्ट ने बाद में वो टेप जेब से निकालकर ट्राउजर में छिपा लिया था।

4 of 5
स्मिथ और वॉर्नर - फोटो : file
इसके बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कंगारू टीम के कप्तान स्टीव स्मिथ ने अपनी गलती को स्वीकार करते हुए बताया था कि बॉल टेंपरिंग के इस मामले में टीम के सभी सदस्यों को पता था। कप्तान स्मिथ का यह बयान सामने आने के बाद क्रिकेट जगत में कंगारू टीम की बड़ी आलोचना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
David Warner
इसके बाद क्रिकेट एसोसिएशन और ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने तीनों ही खिलाड़ियो ंपर सख्ता कार्रवाई करने के आदेश दे दिए थे। इतना ही नहीं इन खिलाड़ियों की भूमिका पर सवाल उठने के बाद आईपीएल में इन्हें बड़ा झटका लगा था। वॉर्नर और स्मिथ इस साल आईपीएल में अपनी टीम का हिस्सा नहीं बन पाए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें