फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3 साल बाद सुरेश रैना टीम इंडिया में शामिल, अंबाती रायुडू के यो-यो टेस्ट में फेल होने के बाद मिली जगह

Sun, 17 Jun 2018 11:28 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
अंबाती रायुडू के यो-यो टेस्ट में फेल होने के बाद इंग्लैंड दौरे पर जाने वाली वनडे टीम में सुरेश रैना को जगह मिली है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने विज्ञप्ति जारी कर इस बारे में जानकारी दी। दिग्गज खिलाड़ी रैना को लगभग 3 साल बाद टीम इंडिया में जगह मिली है।
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : File
दरअसल, रायुडू को 3 मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम में चुना गया था, लेकिन वह यो-यो टेस्ट में फेल हो गए थे, जिसके बाद से ही उनकी जगह दूसरे खिलाड़ियों की तलाश शुरू हो गई थी। 25 अक्टूबर, 2015 को साउथ अफ्रीका के खिलाफ मुंबई में अपना आखिरी वनडे खेलने वाले रैना के लिए यह मौका किसी जैकपॉट से कम नहीं है।
विज्ञापन

3 of 5
आईपीएल की चैंपियन टीम चेन्नई सुपर किंग्स के लिए शानदार प्रदर्शन करने वाले अंबाती रायूडू का यो-यो टेस्ट में फेल होना चौंकाने वाला रहा। रायुडू इस फिटनेस टेस्ट में जरूरी 16.1 अंक की जगह महज 14 अंक ही हासिल कर सके। इससे पहले रायुडू की जगह सुरेश रैना, मनीष पांडे, ऋषभ पंत, केदार जाधव और क्रुणाल पंड्या में से किसी को एक चुने जाने की खबर भी मीडिया में थी।

4 of 5
दूसरी ओर, उपकप्तान रोहित शर्मा यो-यो टेस्ट के लिए रविवार को उपस्थित होंगे। उन्होंने बीसीसीआई से 15 जून को इस टेस्ट में भाग नहीं लेने की अनुमति ली थी। बीसीसीआई के महाप्रबंधन (क्रिकेट परिचालन) सबा करीम ने इस बारे में कहा, 'रोहित ने 'निजी व्यस्तता (एक घड़ी कंपनी के ब्रांड दूत के तौर पर वह रूस में है) के कारण बीसीसीआई से इसमें शामिल नहीं होने की अनुमति ली थी। ऐसा कोई नियम नहीं है कि सभी खिलाड़ियो को एक ही दिन यो-यो टेस्ट देना हो। वह टेस्ट के लिए कल मौजूद होंगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
टीम 
विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, सुरेश रैना, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक, युजवेंद्र जहल, कुलदीप यादव, वॉशिंगटन सुंदर, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पंड्या, सिद्धार्थ कौल, उमेश यादव।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें