फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान के मैच से पहले डेविड वॉर्नर को सता रहा था इस बात का डर, खुद किया खुलासा

Fri, 14 Jun 2019 05:07 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
वॉर्नर-फिंच - फोटो : pti
डेविड वॉर्नर को गेंद से छेड़खानी के मामले में प्रतिबंध लगने के बाद डर सता रहा था कि वह फिर कभी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शतक नहीं लगा पाएंगे लेकिन ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज ने पाकिस्तान के खिलाफ विश्व कप में यहां 107 रन बनाकर यह डर खुद से मीलों दूर भगा दिया।

इस विस्फोटक सलामी बल्लेबाज ने एक साल प्रतिबंध झेलने के बाद स्टीवन स्मिथ के साथ सफल वापसी की है। वॉर्नर की पारी से ऑस्ट्रेलिया ने मैच में 41 रन से जीत दर्ज की।

 

विज्ञापन

2 of 5
डेविड वॉर्नर - फोटो : social media
उन्होंने कहा कि इस पारी से उन्हें खुशी और राहत दोनों मिल रही है क्योंकि एक समय वह सोचा करते थे कि क्या कभी उनके जीवन में ऐसा क्षण फिर कभी आएगा।
 

 

 

विज्ञापन

3 of 5
वॉर्नर - फोटो : social Media
बाएं हाथ के इस बल्लेबाज से पूछा गया कि क्या कभी उन्हें लगा कि इंग्लैंड के खिलाफ दिसंबर 2017 में बाक्सिंग डे टेस्ट में लगाया गया शतक आस्ट्रेलिया की तरफ से उनका आखिरी सैकड़ा हो सकता है, उन्होंने कहा, ‘‘हां, निश्चित तौर पर। मेरे दिमाग में हमेशा यह बात घूमती रहती थी।’’
 

 

4 of 5
डेविड वॉर्नर और कैंडिस वॉर्नर
वहीं अपनी सफलता का श्रेय देते हुए वॉर्नर ने अपनी पत्नी कैंडिस की तारीफ की है। वॉर्नर का कहना है कि, 'मैं खुद को जीवंत बनाए रख पाया तो वो सिर्फ मेरी पत्नी और दोनों बच्चे की वजह से। मुझे अपने परिवार से बहुत ज्यादा समर्थन मिला। घर में मेरी पत्नी, वो मेरा मजबूत पक्ष है। वो अविश्वसनीय, अनुशासित और निस्वार्थ है।’’

 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डेविड वॉर्नर और कैंडिस वॉर्नर
वॉर्नर ने कहा, ‘‘उसे बहुत श्रेय जाता है। वो कभी हार नहीं मानने वाली महिला है। उसने पहले 12 सप्ताह में मुझे कई बार घर में बैठे रहने की बजाय दौड़ने और अभ्यास करने के लिए प्रेरित किया। अगर मैं अपनी फिटनेस और कड़ी मेहनत के स्तर को बनाए रख पाया तो इसका श्रेय उसे ही जाता है।’’
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें