फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हारकर भी अपने नाम बेशकीमती रिकॉर्ड दर्ज कर गए वॉर्नर, गेल-बटलर जैसे दिग्गजों को पछाड़ा

Tue, 09 Apr 2019 02:36 PM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स न्यूज, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
डेविड वॉर्नर - फोटो : Social media
केएल राहुल (71*) और मयंक अग्रवाल (55) की शानदार अर्धशतकीय पारियों की बदौलत पंजाब ने सोमवार को हैदराबाद को हराकर इस सीजन की चौथी जीत दर्ज की। मोहाली के आईएस बिंद्रा स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में पंजाब ने मेजबान टीम को 6 विकेट से हराया। इस जीत केसाथ ही पंजाब की टीम अंक तालिका में 8 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गई है।
 
विज्ञापन

2 of 5
डेविड वॉर्नर - फोटो : पीटीआई
वहीं, इस मुकाबले में हैदराबाद के ओपनर बल्लेबाज डेविड ने एक बेहद शानदार रिकॉर्ड अपने नाम किया। वॉर्नर ने इस मैच में 49 गेंदों में 50 रन का आंकड़ा पार कर किया। इस पारी के दौरान उन्होंने 5 चौके और एक छक्का लगाया। खास बात यह है कि वॉर्नर ने पंजाब के खिलाफ अब तक कुल 9 अर्धशतक लगाए हैं और इस टीम के खिलाफ उन्होंने लगातार सात मैचों में 50 से ज्यादा रन बनाए हैं।
विज्ञापन

3 of 5
डेविड वॉर्नर और जॉनी बेयरस्टो
इससे पहले वॉर्नर विराट कोहली कोहली की टीम बैंगलोर के खिलाफ भी ऐसा ही कर चुके हैं। अब वॉर्नर इन दो टीमों के खिलाफ लगातार सात मैचों में 50 से ज्यादा रन बना चुके हैं।

4 of 5
जोस बटलर और क्रिस गेल
वॉर्नर के बाद इस मामले में क्रिस गेल और जॉस बटलर का नंबर आता है। इन दोनों बल्लेबाजों ने पंजाब के खिलाफ लगातार चार बार 50 से ज्यादा रन बनाए। दिलचस्प बात है कि गेल पिछले दो सीजन से पंजाब की ओर से ही आईपीएल में खेल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
david warner
वैसे वॉर्नर का आज का अर्धशतक उनका आईपीएल में सबसे धीमा है। उन्होंने पंजाब के खिलाफ 50 रन बनाने के लिए 49 गेंदें खेलीं। इससे पहले उन्होंने 2017 में पंजाब के खिलाफ ही 45 गेंदों में फिफ्टी मारी थी। डेविड वॉर्नर ने मोहाली में पिछले चार मैचों में 70 नाबाद, 51, 52 और 58 रन की पारी खेली है। वहीं पंजाब के खिलाफ उन्होंने पिछली सात पारियों में नाबाद 70, 51, नाबाद 70, 52, 59, 81 और 58 रन बनाए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें