फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरने के बाद खुला महिला के अंगों से जुड़ा चौंकाने वाला राज, 99 साल की उम्र में हुई थी मौत

Fri, 12 Apr 2019 06:57 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
रोज मेरी बेंटली - फोटो : Bentley family
अमेरिका की रहने वाली एक महिला 99 साल तक जिंदा रही। इस दौरान उसे कोई भी परेशानी नहीं हुई। बाद में जब महिला की मौत हो गई तो उसके बारे में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ। पता चला कि उसके सारे अंग गलत जगहों पर थे।  
विज्ञापन

2 of 9
रोज मेरी बेंटली - फोटो : Social media
महिला का नाम रोज मेरी बेंटले है, जो अपने जमाने में एक अच्छी तैराक भी थी। बेंटले अपने पति के साथ एक फीड स्टोर यानी पशुओं के चारे की दुकान चलाती थी। उसकी मौत के बाद उसके शव को पोर्टलैंड के ओरेगोन हेल्थ एंड साइंस यूनिवर्सिटी को दान कर दिया गया। 
विज्ञापन

3 of 9
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : File photo
दरअसल, महिला के शरीर को मेडिकल के छात्रों के एक समूह को दिया गया था, ताकि वह मानव शरीर की संरचना को समझ सकें। इस दौरान जब महिला के शरीर की जांच की गई तो पता चला कि उसके सभी अंदरुनी अंग अपनी जगहों पर नहीं हैं। यह देखकर छात्र हैरान हो गए। 

4 of 9
रोज मेरी बेंटली - फोटो : Bentley family
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिला के अंग गलत जगह पर होने के साथ-साथ उसके कुछ अंगों के आकार सामान्य से भी काफी बड़े थे। उसके दाहिने फेफड़े में तीन के बजाय दो लोब (हिस्सा) थे। 
विज्ञापन

5 of 9
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : File photo
इतना ही नहीं, महिला के दिल में एक बड़ी नस गायब थी, जो सामान्य तौर पर दाईं ओर पाई जाती है। बाद में जब जांच की गई तो वह उसके शरीर में बाईं ओर मिली। इसके अलावा बेंटले का पाचन तंत्र भी उल्टा था। 
विज्ञापन

6 of 9
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
प्रोफेसर कैमरन वॉकर के मुताबिक, बेंटले के शरीर में बाईं ओर पेट होने के बजाय, दाईं ओर था। उसका जिगर, जो सामान्य रूप से इंसान के शरीर में दाईं ओर होता है, वह बाईं ओर था। मेडिकल साइंस में यह किसी चमत्कार से कम नहीं था। प्रोफेसर ने बताया कि ऐसा पांच करोड़ लोगों में से किसी एक को ही होता है। 
विज्ञापन

7 of 9
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : File photo
दरअसल, महिला लेवोकार्डिया के साथ साइटस इनवर्सस नामक स्थिति में जी रही थीं, जिसमें इंसान के अधिकांश महत्वपूर्ण अंग उलटे हो जाते हैं। रोज मेरी बेंटली की बेटी जिंजर रॉबिन्स ने बताया कि उनकी मां को कभी कोई दिक्कत नहीं हुई। वह हमेशा स्वस्थ रहीं। 

8 of 9
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : File photo
बेंटले की दूसरी बेटी लुईस एली ने बताया कि, उनकी मां को एकमात्र शारीरिक शिकायत गठिया थी। उन्होंने यह भी बताया कि साल 1950 में उनकी मां को हिस्टेरेक्टॉमी नाम की बीमारी हुई थी, तब डॉक्टर अपेंडिक्स को हटाना चाहते थे, लेकिन उनके शरीर की बनावट ही ऐसी थी कि अपेंडिक्स उन्हें मिली ही नहीं थी।  
विज्ञापन

9 of 9
रोज मेरी बेंटली - फोटो : Social media
रोज मैरी का जन्म साल 1918 में ओरेगॉन तट के एक छोटे से शहर वाल्डपोर्ट में हुआ था। पोर्टलैंड से 40 किलोमीटर दक्षिण में मोलल्ला में रहने वाले बेंटले ने किसी भी स्वस्थ इंसान की तरह सामान्य जीवन व्यतीत किया था। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें