फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CWC 2025: फाइनल में चमकीं शेफाली के लिए आसान नहीं रही वापसी की राहें, बोलीं- पिछले एक साल में बहुत संघर्ष किया

Sun, 09 Nov 2025 05:20 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

चोटिल प्रतिका रावल की जगह टीम में शामिल की गईं 21 वर्षीय शेफाली ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ फाइनल मुकाबले में 87 रनों की शानदार पारी खेली और 36 रन देकर दो विकेट भी झटके। उनके इस ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए उन्हें 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया। भारत ने यह मुकाबला 52 रनों से जीतकर अपना पहला महिला विश्व कप खिताब हासिल किया।
विज्ञापन
1 of 4
शेफाली वर्मा - फोटो : PTI
भारत की महिला विश्व कप विजेता टीम की सदस्य शेफाली वर्मा ने रविवार को कहा कि पिछले एक साल उनके लिए बेहद कठिन रहा, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और लगातार कड़ी मेहनत कर अपने खेल को बेहतर बनाया। इसी मेहनत का नतीजा रहा कि उन्होंने फाइनल में शानदार प्रदर्शन कर भारत को ऐतिहासिक विश्व कप खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन

2 of 4
शेफाली वर्मा - फोटो : PTI
फाइनल में चमकीं शेफाली
चोटिल प्रतिका रावल की जगह टीम में शामिल की गईं 21 वर्षीय शेफाली ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ फाइनल मुकाबले में 87 रनों की शानदार पारी खेली और 36 रन देकर दो विकेट भी झटके। उनके इस ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए उन्हें 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया। भारत ने यह मुकाबला 52 रनों से जीतकर अपना पहला महिला विश्व कप खिताब हासिल किया।
विज्ञापन

3 of 4
शेफाली वर्मा-अरुंधति रेड्डी - फोटो : PTI
वापसी आसान नहीं रही
सम्मान समारोह के बाद शेफाली ने कहा, 'पिछला एक साल मेरे लिए बहुत कठिन रहा। कई उतार-चढ़ाव आए, लेकिन मैंने कभी हार नहीं मानी। लगातार मेहनत करती रही और ईश्वर ने मेरी मेहनत का फल मुझे दिया।' शेफाली को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल से एक दिन पहले ही टीम में शामिल किया गया था। हालांकि सेमीफाइनल में उनका प्रदर्शन साधारण रहा, लेकिन फाइनल में उन्होंने अपने दमदार खेल से सभी का दिल जीत लिया।

शेफाली ने आगे कहा, 'सेमीफाइनल से पहले जब मुझे टीम में जगह मिली, तो मैंने ठान लिया था कि भारत को विश्व कप जिताने में अपना योगदान जरूर दूंगी। फाइनल हमेशा बड़ा मंच होता है। शुरुआत में थोड़ा घबराहट थी, लेकिन मैंने खुद को शांत रखा, अपनी रणनीति पर ध्यान दिया और उसे सही तरीके से लागू किया।'
विज्ञापन

4 of 4
शेफाली वर्मा - फोटो : PTI
'लड़कियों को हमेशा आत्मविश्वास रखना चाहिए'
अपने गृहनगर रोहतक पहुंचने पर शेफाली का जोरदार स्वागत किया गया। उन्होंने इस मौके पर देश की बेटियों से प्रेरक संदेश देते हुए कहा, 'लड़कियों को हमेशा आत्मविश्वास रखना चाहिए और कड़ी मेहनत करनी चाहिए। अगर मेहनत ईमानदारी से की जाए तो परिणाम जरूर मिलते हैं।' महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को अपना आदर्श मानने वाली शेफाली ने कहा कि उनके सपनों को साकार करने में परिवार का सहयोग सबसे बड़ा आधार रहा। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें शतक न बना पाने का कोई अफसोस नहीं है, क्योंकि विश्व कप जीतना उससे कहीं अधिक महत्वपूर्ण है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से टीम की मुलाकात के बारे में शेफाली ने बताया कि प्रधानमंत्री ने उनके साथ करीब दो घंटे बिताए और खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। शेफाली ने कहा कि अब वह 12 नवंबर को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात करने के लिए उत्सुक हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें