फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इरफान पठान का धोनी पर तंज! कुछ लोगों के लिए उम्र महज एक नंबर लेकिन दूसरे के लिए ...

Sat, 03 Oct 2020 06:48 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
एमएस धोनी और इरफान पठान - फोटो : social media
'कुछ लोगों के लिए उम्र महज एक नंबर है और दूसरों के लिए टीम से बाहर करने का कारण' यह कहना है टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज इरफान पठान का। हालांकि, पठान ने यह बात कहते हुए किसी का नाम तो नहीं लिया, लेकिन क्रिकेट के जानकारों का कहना है कि उन्होंने इशारों ही इशारों में धोनी पर निशाना साधा है। 
 
विज्ञापन

2 of 4
इरफान पठान (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
जी हां, पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'कुछ लोगों के लिए की उम्र महज एक नंबर है और कुछ लोगों को इसके चलते टीम से बाहर कर दिया जाता है।' पठान के इस ट्वीट को चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान एमएस धोनी से जोड़कर देखा जा रहा है। 
 

 
विज्ञापन

3 of 4
एमएस धोनी - फोटो : twitter@ChennaiIPL
दरअसल, सीएसके के कप्तान धोनी शुक्रवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आईपीएल के 14वें मुकाबले में काफी संघर्ष करते नजर आए। मैच के दौरान वह काफी थके और असहज मालूम पड़ रहे थे। इस मैच में धोनी 47 रन बनाए, लेकिन उनकी टीम को 7 रन से हार का सामना करना पड़ा
विज्ञापन

4 of 4
एमएस धोनी - फोटो : Social media
बता दें कि इस सीजन में चेन्नई सुपरकिंग्स का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। टीम ने अब तक चार में से लगातार तीन मैच गंवा दिए हैं। टीम की बल्लेबाजी जूझती दिखाई दे रही है, जिसके चलते कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की काफी आलोचना हो रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें