फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुश्मनों में मची खलबली, भारत पहुंचा PM Modi का Air India One: तस्वीरों में देखें विमान की खासियतें

Sat, 03 Oct 2020 11:53 AM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
PM Narendra Modi's Air India One VVIP Aircraft - फोटो : Amar Ujala
Air India One (एयर इंडिया वन) विमान का इंतजार खत्म हो गया है। दुनिया के सबसे खतरनाक और लग्जरी विमानों में गिने जाने वाला एयर इंडिया वन (AI-160) एक ऐसा अभेद्य हवाई किला है, जो अब भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की हवा में सुरक्षा करेगा। राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के लिए खरीदे गए दो वीवीआईपी 'एयर इंडिया वन' विमानों में से पहला विमान गुरुवार शाम भारत पहुंच गया।

भारत के दुश्मनों के लिए यह किसी बुरी खबर से कम नहीं है, क्योंकि अभी कुछ समय पहले ही भारत की जमीन पर राफेल (Rafael) ने कदम रखा था और अब Air India One (एयर इंडिया वन) भी भारत की शान बढ़ाने के लिए दिल्ली आ चुका है।

बता दें कि एयरफोर्स और एयर इंडिया के पायलट Air India One विमान को लेने टेक्सास पहुंचे थे, जहां से इसने उड़ान भरी। खास बात यह है कि दिल्ली पहुंचने के बाद इसे टर्मिनल-3 पर खड़ा नहीं कराया गया। बल्कि, इसे तुरंत टेक्निकल एरिया में ले जाया गया। वहां, राफेल की तर्ज पर इसकी भी पूजा की गई।

आज हम आपको इस विमान की कीमत, एक घंटे की यात्रा के दौरान आने वाली लागत और इसकी खासियतों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके बाद आप खुद यह अंदाजा लगा पाएंगे कि यह सुपर वीआईपी विमान कैसे अपने दुश्मनों के लिए चलती फिरती मौत है। तो डालते हैं एक नजर।
विज्ञापन

Air India One: कीमत

2 of 10
PM Narendra Modi's Air India One VVIP Aircraft - फोटो : Special Arrangement
Air India One के दोनों विमानों की कीमत करीब 8458 करोड़ रुपये है। रिपोर्ट्स के मुताबिक सुरक्षा के विशेष इंतजाम के लिए इसमें 500 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं।

इन सुरक्षा प्रणालियों में अकेले अमेरिका के साथ शामिल विदेशी सैन्य बिक्री सौदे में 1,365 करोड़ की लागत आई है। 
विज्ञापन

Air India One: एक घंटे की यात्रा की लागत 

3 of 10
PM Narendra Modi Air India One VVIP Aircraft - फोटो : Special Arrangement
अमेरिकी राष्ट्रपति का एयरफोर्स वन के विमान के उड़ान के दौरान प्रतिघंटा लागत 1,81,000 डॉलर आती है, जो भारतीय करेंसी के हिसाब से करीब 1 करोड़ 30 लाख रुपये है। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के विमान के उड़ान के दौरान प्रतिघंटा लागत कुछ इतनी ही आएगी।

Air India One: कौन उड़ाएगा विमान?

4 of 10
PM Narendra Modi's Air India One VVIP Aircraft - फोटो : Special Arrangement
Air India One विमान को एयरफोर्स के पायलट उड़ाएंगे। हालांकि, इन दोनों विमानों का रख रखाव या मेंटेनेंस एयर इंडिया इंजीनियरिंग सर्विसेज लिमिटेड (AIESL) करेगी। 

इन विमानों को 'एयर इंडिया वन' या 'इंडियन एयर फोर्स वन' का नाम दिया गया है। 
विज्ञापन

Air India One: 17 घंटे तक उड़ सकता है विमान

5 of 10
PM Narendra Modi Air India One VVIP Aircraft - फोटो : Special Arrangement
एयर इंडिया वन विमान बिना रुके 17 घंटे तक हवा में उड़ सकता है। इस विमान में हवा में ईंधन भरने की सुविधा है। 
विज्ञापन

Air India One: रफ्तार

6 of 10
PM Narendra Modi's Air India One VVIP Aircraft - फोटो : Special Arrangement
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह नया विमान हवा में करीब 900 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ान भरता है।
विज्ञापन

Air India One: मिसाइल हमले से भी नहीं होगा नुकसान

7 of 10
PM Narendra Modi's Air India One VVIP Aircraft - फोटो : Special Arrangement
अमेरिका के राष्ट्रपति के 'एयर फोर्स वन' की तर्ज पर ये विमान लार्ज एयरक्राफ्ट इन्फ्रारेड काउंटर्मेशर (LAIRCM) तकनीक पर काम करेंगे, जिससे मिसाइलें भी इनका नुकसान नहीं पहुंचा पाएंगी।

राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के लिए खरीदे गए दो बोइंग-777-300 ईआर विमान एडवांस कम्युनिकेशन सिस्टम से लैस है, जो बिना हैक किए मिड-एयर में ऑडियो और वीडियो कम्युनिकेशन फंक्शन की सुविधा देता है।
 

Air India One: विमान नहीं, अभेद्य किला

8 of 10
PM Narendra Modi's Air India One VVIP Aircraft - फोटो : Special Arrangement
  • मिसाइल एप्रोच वार्निंग सिस्टम: इस वार्निंग सिस्टम में लगे सेंसर की मदद से पायलट को मिसाइलों पर हमला करने में मदद मिलती है। 
  • इलेक्ट्रोनिक वॉरफेयर जैमर: दुश्मन के जीपीएस और ड्रोन सिग्नल को ब्लॉक करने का काम करता है। 
  • डायरेक्शनल इंफ्रारेड काउंटरमेजर सिस्टम: यह मिसाइल रोधी प्रणाली है, जो विमान को इंफ्रारेड मिसाइल से बचाती है। 

Air India One: दुश्मनों को ऐसे देगा चकमा

9 of 10
PM Narendra Modi's Air India One VVIP Aircraft - फोटो : Special Arrangement
  • चाफ एंड फ्लेयर्स सिस्टम: रडार ट्रैकिंग मिसाइल से खतरा होने पर बादलुनमा चाफ छोड़े जाते हैं, जिससे आगे छिपकर विमान निकल जाता है।
  • मिरर बॉल सिस्टम: डैनों में लगी यह तकनीक विमान को इंफ्रारेड मिसाइल से बचाती है। 
  • सुरक्षित सैटेलाइट कम्युनिकेशन सिस्टम: विमान चाफ एंड फ्लेयर्स सिस्टम से लैस है। इससे रोशनीनुमा फ्लेयर्स मिसाइल को भ्रमित करने के लिए छोड़े जाते हैं। इनका तापमान जेट इंजन के नोजल या एक्जॉस्ट से ज्यादा 2,000 डिग्री फॉरेनहाइट होता है। इसमें सबसे आधुनिक और सिक्योर सैटेलाइट कम्युनिकेशन सिस्टम भी लगा है। 
विज्ञापन

Air India One: विमान नहीं, चलता फिरता ऑफिस है

10 of 10
PM Narendra Modi's Air India One VVIP Aircraft - फोटो : Special Arrangement
रिपोर्ट्स और फोटोज के मुताबिक इस विमान में कैबिन, ऑफिस से लेकर मीटिंग रूम तक दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें