फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CSK vs LSG: आईपीएल में लखनऊ पर चेन्नई की पहली जीत, ऋतुराज गायकवाड़ और मोईन अली बने हीरो; मैच में बने 422 रन

Tue, 04 Apr 2023 12:20 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

सार

चेन्नई ने 20 ओवर में सात विकेट पर 217 रन बनाए। जवाब में लखनऊ की टीम 20 ओवर में सात विकेट पर 205 रन ही बना सकी।
विज्ञापन
1 of 8
चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम लखनऊ सुपर जाएंट्स - फोटो : अमर उजाला
चेन्नई सुपरकिंग्स ने अपने होमग्राउंड एमए चिंदरबम स्टेडियम में लखनऊ सुपर जाएंट्स को 12 रन से हरा दिया। इस सीजन में महेंद्र सिंह धोनी की टीम की यह पहली जीत है। उसे पिछले मैच में गुजरात टाइटंस के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। चेन्नई की टीम इस मैदान पर 2019 के बाद खेलने उतरी। उसने अपनी घर वापसी को यादगार बनाया और लखनऊ को रोमांचक मैच में हराया।
विज्ञापन

2 of 8
मोईन अली विकेट लेने के बाद - फोटो : IPL/BCCI
लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ आईपीएल में चेन्नई की यह पहली जीत है। इससे पहले दोनों टीमों के बीच इकलौता मुकाबला पिछले साल खेला गया था। तब लखनऊ को सफलता मिली थी। चेन्नई की टीम का अपने होमग्राउंड पर दबदबा है। उसने इस मैदान पर पिछले 22 में से 19 मैच जीते हैं। तीन मुकाबलों में ही उसे हार मिली है।
विज्ञापन

3 of 8
लखनऊ सुपर जाएंट्स के मेंटर गौतम गंभीर और कोच एंडी फ्लावर - फोटो : IPL/BCCI
लखनऊ की टूर्नामेंट में पहली हार
लखनऊ के कप्तान केएल राहुल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। चेन्नई ने 20 ओवर में सात विकेट पर 217 रन बनाए। जवाब में लखनऊ की टीम 20 ओवर में सात विकेट पर 205 रन ही बना सकी। मैच में कुल 422 रन बने। उसकी इस टूर्नामेंट में यह पहली हार है। पिछले मैच में लखनऊ ने दिल्ली कैपिटल्स को हराया था। चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम अब आठ अप्रैल को चिर-प्रतिद्वंद्वी मुंबई इंडियंस के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में खेलेगी। वहीं, लखनऊ को सात अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अपने होमग्राउंड पर खेलना है।

4 of 8
बल्लेबाजी के दौरान कायेल मेयर्स - फोटो : IPL/BCCI
लखनऊ ने छह ओवर में बना लिए थे 80 रन
लखनऊ सुपर जाएंट्स ने 218 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए शानदार शुरुआत की। उसने शुरुआती छह ओवर में 80 रन बना लिए थे। कायेल मेयर्स ने 22 गेंद पर 53 रन की पारी खेली। उन्होंने आठ चौके और दो छक्के लगाए। उन्होंने कप्तान केएल राहुल के साथ पहले विकेट के लिए 79 रनों की साझेदारी की। वह छठे ओवर की तीसरी गेंद पर आउट हुए। मेयर्स के आउट होने के बाद नियमित अंतराल पर लखनऊ को झटके लगे। इस कारण टीम को हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

5 of 8
निकोलस पूरन - फोटो : IPL/BCCI
निकोलस पूरन ने जिंदा रखी थीं उम्मीदें
निकोलस पूरन ने 18 गेंद पर 32 रनों की पारी खेली। उन्होंने दो चौके और तीन छक्के लगाए। जब तक पूरन क्रीज पर थे, तब तक लग रहा था कि वह लखनऊ को मैच में जीत दिला देंगे। 16वें ओवर की आखिरी गेंद पर उनके आउट होने के बाद लखनऊ की उम्मीदें लगभग समाप्त हो गईं। आयुष बदोनी ने 18 गेंद पर 23, कृष्णप्पा गौतम ने 11 गेंद पर नाबाद 17 और मार्क वुड ने तीन गेंद पर नाबाद 10 रन जरूर बनाए, लेकिन ये खिलाड़ी टीम को जीत नहीं दिला सके। मार्कस स्टोइनिस ने 18 गेंद पर 21 और कप्तान केएल राहुल ने 18 गेंद पर 20 रन बनाए। क्रुणाल पंड्या नौ और दीपक हुड्डा दो रन बनाकर आउट हुए। चेन्नई के लिए मोईन अली ने चार और तुषार देशपांडे ने दो विकेट लिए। मिचेल सैंटनर को एक सफलता मिली।
विज्ञापन

6 of 8
तुषार देशपांडे - फोटो : IPL/BCCI
इम्पैक्ट डालने में सफल हुए तुषार
तुषार इस मैच में अंबाती रायुडू की जगह इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में उतरे। वह गुजरात के खिलाफ भी इम्पैक्ट खिलाड़ी थे, लेकिन तब वह कुछ खास नहीं कर सके थे। इस मैच में पहले ओवर में महंगे साबित होने के बाद उन्होंने वापसी की और दो विकेट लेकर चेन्नई को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने आखिरी ओवरों में खुद को संभाला और निकोलस पूरन के बाद आयुष बदोनी को आउट किया।
विज्ञापन

7 of 8
ऋतुराज गायकवाड़ - फोटो : IPL/BCCI
ऋतुराज का लगातार दूसरे मैच में अर्धशतक
इससे पहले चेन्नई सुपरकिंग्स को ऋतुराज गायकवाड़ और डेवोन कॉन्वे ने शानदार शुरुआत दिलाई। ऋतुराज ने लगातार दूसरे मैच में अर्धशतक लगाया। उन्होंने 31 गेंद पर 57 रन की पारी खेली। इस दौरान गायकवाड़ ने तीन चौके और चार छक्के लगाए। ऋतुराज के अलावा डेवोन कॉन्वे ने 29 गेंद पर 47 रन की पारी खेली। उन्होंने पांच चौके और दो छक्के लगाए। गायकवाड़ और कॉन्वे ने पहले विकेट के लिए 9.1 ओवर में 110 रन की साझेदारी की।
विज्ञापन

8 of 8
MS Dhoni - फोटो : IPL/BCCI
धोनी के 12 रन लखनऊ पर पड़े भारी
अंबाती रायुडू 14 गेंद पर 27 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने दो चौके और दो छक्के लगाए। शिवम दुबे ने 16 गेंद पर 27 रन बनाए। मोईन अली ने 13 गेंद पर 19 रन का योगदान दिया। कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने तीन गेंदों का सामना किया। उन्होंने शुरुआती दो गेंद पर दो छक्के लगाए। तीसरी गेंद पर मार्क वुड ने उन्हें आयुष बदोनी के हाथों कैच करा दिया। धोनी का स्ट्राइक रेट 400 का रहा। धोनी के 12 रन अंत में लखनऊ पर भारी पड़ गए और यही जीत का अंतर रहा। बेन स्टोक्स आठ और रवींद्र जडेजा तीन रन बनाकर आउट हुए। मिचेल सैंटनर एक रन बनाकर नाबाद रहे। मार्क वुड और रवि बिश्नोई ने तीन-तीन विकेट लिए। आवेश खान को एक सफलता मिली।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें