शिखर धवन
- फोटो : file
उन्होंने कहा, ‘यह बेहद ही खास है कि 13 साल से आईपीएल खेल रहा हूं और यह मेरी पहली शतकीय पारी है। मैं काफी खुश हूं। सत्र की शुरूआत से मैं अच्छी बल्लेबाजी कर रहा हूं लेकिन 20 रन के स्कोर को 50 रन में नहीं बदल पा रहा था।’ उन्होंने कहा, ’मैं मानसिक तौर पर सकारात्मक था, और रन बनाने की कोशिश कर रहा था। मैं अब पहले से ज्यादा फिट हूं। मैं तेज दौड़ रहा हूं और तारोताजा महसूस कर रहा हूं।’