दिल्ली कैपिटल्स के सलाहकार सौरव गांगुली ने शिखर धवन को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ सलामी बल्लेबाजों में से एक करार दिया है। उन्होंने खुलासा किया कि उनकी फ्रेंचाइजी इस बाएं हाथ के खिलाड़ी को हासिल करने के लिए बेताब थी।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
sourav ganguly
गांगुली ने कहा कि शायद वह दुनिया के सर्वश्रेष्ठ सलामी बल्लेबाजों में से एक हैं। हम तब शिखर धवन को शामिल करने के लिए बेताब थे जब हमने सुना कि वह सनराइजर्स हैदराबाद छोड़ देंगे। यह देखकर अच्छा लग रहा है कि वह बेहतरीन खेल रहे हैं।
विज्ञापन
3 of 4
शिखर धवन
भारत के सलामी बल्लेबाज धवन अपनी घरेलू टीम में हैं और उन्होंने शुक्रवार की रात यहां कोलकाता नाइटराइडर्स पर दिल्ली कैपिटल्स की सात विकेट की जीत के दौरान 63 गेंद में नाबाद 97 रन की पारी खेली।
गांगुली ने कहा के यह टूर्नामेंट का महत्वपूर्ण चरण है। यह देखकर अच्छा लग रहा है कि शिखर ने टूर्नामेंट के दूसरे चरण में प्रवेश करते ही अच्छा स्कोर बनाया।