हाल ही में खबर आई कि इंग्लैंड के उपकप्तान जो रूट अपनी टीम के साथ भारत नहीं आएंगे। रूट की गर्लफ्रेंड केरी कोटरेल मां बनने वाली हैं और इसी वजह से रूट अपनी साथी के साथ रहना चाहते हैं। हालांकि रूट और केरी की शादी नहीं हुई है, मगर बिना शादी के पिता बनने वाले रूट पहले क्रिकेटर नहीं हैं।
विज्ञापन
ये हैं क्रिकेट की दुनिया के वो दिग्गज जो बने 'बिन ब्याहे' बाप
2 of 7
जो रूट और कैरी कोटरेल
क्रिकेट की दुनिया में ऐसे कई नाम रहे हैं, जो शादी से पहले या अपनी शादी के बाहर पिता बने। बदलते वक्त के साथ खेल और खिलाड़ी, दोनों ही मॉडर्न होने के साथ-साथ आगे बढ़े और अपने रिश्तों को खुलकर स्वीकारा। आइए जानते हैं क्रिकेट की दुनिया के वो दिग्गज नाम, जो बिना शादी के ही बने पिता:
विज्ञापन
ये हैं क्रिकेट की दुनिया के वो दिग्गज जो बने 'बिन ब्याहे' बाप
3 of 7
विवियन रिचर्ड्स और नीना गुप्ता
विवियन रिचर्ड्स (वेस्टइंडीज)
1980 के भारत दौरे पर आए रिचर्ड्स की मुलाकात भारत की मशहूर अदाकारा नीना गुप्ता से हुई। दोनों का अफेयर काफी टाइम तक चला और दोनों लिव इन में भी रहे। 1989 में नीना ने एक बेटी को जन्म दिया, जिसका नाम मसाबा है। विवियर रिचर्ड्स की शादी मरियम से हो चुकी थी और उनके दो बच्चे भी हैं।
ये हैं क्रिकेट की दुनिया के वो दिग्गज जो बने 'बिन ब्याहे' बाप
4 of 7
इमरान खान और उनकी बेटी
इमरान खान (पाकिस्तान)
पाकिस्तान को विश्व कप जितवाने वाले कप्तान इमरान खान भी इस सूची में शामिल हैं। इमरान का संबंध सीता व्हाइट से था। सीता और इमरान के संबंध 1987-88 में शुरू हुए और 1991 दोनों करीब आए। सीता ने जून 1992 में बच्ची को जन्म दिया, जिसका नाम ताइरियन है। हालांकि इमरान ने पहले बच्ची को अपना नाम नहीं दिया, मगर सीता की मौत और DNA टेस्ट में पुष्टि के बाद उन्होंने ताइरियन को अपना लिया।
विज्ञापन
ये हैं क्रिकेट की दुनिया के वो दिग्गज जो बने 'बिन ब्याहे' बाप
5 of 7
डेविड वॉर्नर और उनकी पत्नी
डेविड वॉर्नर (ऑस्ट्रेलिया)
ऑस्ट्रेलिया के तूफानी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर 2016 में आईपीएल का खिताब जीतने वाले कप्तान बने। वॉर्नर साल में 2014 में पिता बने। लिव इन के दौरान वॉर्नर की गर्लफ्रेंड कैंडिस फैल्जन ने एक बेटी, आइवी मे, को जन्म दिया। डेविड और कैंडिस ने 2015 में शादी कर ली। इसके बाद दोनों की एक और बेटी हुआ, जिसका नाम इंडी रे रखा गया।
विज्ञापन
ये हैं क्रिकेट की दुनिया के वो दिग्गज जो बने 'बिन ब्याहे' बाप
6 of 7
क्रिस गेल और नताशा बैरिज
क्रिस गेल (वेस्टइंडीज)
आईपीएल 2016 के दौरान विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल कई मैचों में नजर नहीं आए थे। इस दौरान उनकी गर्लफ्रेंड नताशा बैरिज ने एक बेटी को जन्म दिया, जिसका नाम गेल ने ब्लश रखा। दुनिया के सबसे विवादित क्रिकेटरों में शुमार गेल ने सोशल मीडिया पर तस्वीर जारी कर इस बार में जानकारी दी। गेल और नताशा ने अभी तक शादी नहीं की है।
ये हैं क्रिकेट की दुनिया के वो दिग्गज जो बने 'बिन ब्याहे' बाप
7 of 7
जो रूट और कैरी कोटरेल
जो रूट (इंग्लैंड)
मौजूदा क्रिकेट के ‘फैन्टास्टिक फोर’ में शामिल जो रूट 2014 से कैरी कोटरेल को डेट कर रहे हैं। वर्ल्ड टी-20 से पहले दोनों ने मार्च 2016 में सगाई भी की। रूट ने अपने रिश्ते के बारे में दुनिया को खुल कर बताया और खबर है कि जल्द ही रूट और कोटरेल शादी भी कर लेंगे। रूट अभी पिता बने हैं, मगर पहले वनडे से पहले ही उनके घर एक नन्हे मेहमान का आगमन होगा।