घरेलू क्रिकेट को नेशनल टीम का दरवाजा माना जाता है। आईपीएल के अलावा चयनकर्ता रणजी ट्रॉफी, ईरानी ट्रॉफी और दलीप ट्रॉफी पर भी नजर बनाए रखते हैं। यह टूर्नामेंट कई क्रिकेटरों की वापसी का रास्ता बनते हैं। जानते हैं कि इस दलीप ट्रॉफी से कौन-कौन से खिलाड़ी करना चाहेंगे टीम इंडिया में वापसी:
विज्ञापन
दलीप ट्रॉफी से ये खिलाड़ी करना चाहते हैं टीम इंडिया में वापसी
2 of 8
गौतम गंभीर
- फोटो : getty
गौतम गंभीर
टीम इंडिया के लिए 2014 में आखिरी टेस्ट बार खेलने वाले गौतम गंभीर भी टीम में वापसी करना चाहते हैं। इंडिया ब्लू के कप्तान गंभीर काफी लंबे अर्से से टीम से बाहर हैं। आईपीएल में भी गंभीर को अच्छे प्रदर्शन का इनाम नहीं मिला। अब उन्हें उम्मीद है कि दलीप ट्रॉफी के जरिए टीम इंडिया में उनकी वापसी हो सकती है।
विज्ञापन
दलीप ट्रॉफी से ये खिलाड़ी करना चाहते हैं टीम इंडिया में वापसी
3 of 8
सुरेश रैना
- फोटो : getty
सुरेश रैना
दलीप ट्रॉफी में इंडिया ग्रीन के खब्बू कप्तान सुरेश रैना कुछ महीने पहले ही पिता बने हैं। रैना 2016 में आखिरी बार भारत की जर्सी में नजर आए थे। रैना की कोशिश होगी कि वो जल्द से जल्द फिर टीम इंडिया की जर्सी पहनकर मैदान पर उतरें और मैच खेलें।
दलीप ट्रॉफी से ये खिलाड़ी करना चाहते हैं टीम इंडिया में वापसी
4 of 8
रॉबिन उथप्पा
- फोटो : getty
रॉबिन उथप्पा
आईपीएल में कोलकाता नाइटराइडर्स के विकेटकीपर-बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा इस दलीप ट्रॉफी में इंडिया ग्रीन की ओर से खेल रहे हैं। उनकी भी कोशिश होगी कि वो जल्द ही भारतीय टीम में वापसी का ग्रीन सिग्नल प्राप्त कर सकें। उथप्पा आखिरी बार 2015 में जिम्बाब्वे दौरे के लिए चुने गए थे।
विज्ञापन
दलीप ट्रॉफी से ये खिलाड़ी करना चाहते हैं टीम इंडिया में वापसी
5 of 8
दिनेश कार्तिक
- फोटो : getty
दिनेश कार्तिक
रॉबिन उथप्पा की ही तरह दिनेश कार्तिक भी टीम इंडिया के लिए दावा ठोंकने के लिए बेताब हैं। निरंतर शानदार प्रदर्शन करने में नाकाम रहने वाले कार्तिक ने 2014 के बाद से भारत के लिए कोई मैच नहीं खेला है। दलीप ट्रॉफी में कार्तिक इंडिया ब्लू की ओर से खेल रहे हैं और वह यहां से टीम इंडिया में एंट्री की कोशिश में भी लगे हुए हैं।
विज्ञापन
दलीप ट्रॉफी से ये खिलाड़ी करना चाहते हैं टीम इंडिया में वापसी
6 of 8
मोहित शर्मा
- फोटो : getty
मोहित शर्मा
हरियाणा के मध्यम गति के तेज गेंदबाज मोहित शर्मा 2015 से ही टीम इंडिया से बाहर है। चोट के चलते बाहर हुए मोहित ने अभी तक टेस्ट में डेब्यू भी नहीं किया है। इंडिया ब्लू में शामिल मोहित सीमित ओवरों के बाद लंबे फॉर्मेट में भी अपनी उपयोगिता साबित करना चाहेंगे। वह धोनी के चहेते गेंदबाज रहे हैं, लेकिन अब उनकी चमक फीकी पड़ने के बाद उन्हें और जोरदार प्रदर्शन कर फिर से टीम में शामिल होने के लिए यह शानदार मौका है।
विज्ञापन
दलीप ट्रॉफी से ये खिलाड़ी करना चाहते हैं टीम इंडिया में वापसी
7 of 8
हरभजन सिंह
- फोटो : getty
हरभजन सिंह
कभी टीम इंडिया के प्रमुख स्पिनर रहे भज्जी अब भी वापसी ही उम्मीद लगाए हैं। इंडिया ग्रीन के लिए मैदान में उतरने वाले भज्जी हाल ही में पिता बने हैं और अब चाहेंगे कि जल्दी ही राष्ट्रीय टीम में वापसी करें। भज्जी ने मार्च 2016 में आखरी टी-20 खेला था।
युवराज सिंह
कभी वर्ल्ड के टॉप ऑलराउंडर रहे युवराज सिंह लंबे समय से टीम से बाहर हैं। मार्च 2016 में अपना आखरी टी-20 खेलने वाले युवी को बड़े मौके की तलाश है। दलीप ट्रॉफी में युवराज इंडिया रेड के कप्तान हैं। हालांकि इस टूर्नामेंट में अब तक उनका बल्ला खामोश ही रहा है।