ना उम्र की सीमा हो, ना जन्म का हो बंधन, जब प्यार करे कोई तो देखे केवल मन... वैसे तो ये मशहूर गजल गायक जगजीत सिंह के लिखे गीत का एक अंश है लेकिन यह क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर पर बिल्कुल फिट बैठता है। वैलेंटाइन डे के इस प्रेम और इजहार वाले महीने में हम बात करें सचिन तेंदुलकर और उनकी पत्नी अंजलि तेंदुलकर की प्रेम कहानी के बारे में।