फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक बच्चे की मां से इश्क करने लगे थे अनिल कुंबले, शादी के बाद लगाने पड़े थे कोर्ट के चक्कर

Fri, 14 Feb 2020 09:06 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Anil kumble
फरवरी को मोहब्बत का महीना कहा जाता है और यह शुरू हो चुका है। कहते हैं कि प्यार करने की कोई उम्र नहीं होती, ये तो वो एहसास है, जिसमें दो दिल साथ-साथ हो और इसके लिए न वक्त, न कोई खास दिन और न किसी खास मौके की तलाश होती है, लेकिन वैलेंटाइन डे को इजहार-ए-इश्क के लिए खास बताया गया है।

इस कड़ी में हम क्रिकेट जगत के उन सितारों की बात करेंगे, जिनकी मोहब्बत की कहानी किसी रोमांचक मुकाबले से कम नहीं।
विज्ञापन

2 of 6
अनिल कुंबले अपनी पत्नी के साथ - फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय टीम के दिग्गज स्पिनर रहे अनिल कुंबले जब क्रिकेट के मैदान पर कामयाबी की इबारत लिख रहे थे, तभी वे चेतना को दिल दे बैठे थे। टेस्ट क्रिकेट में कुंबले ने 619 विकेट चटकाए हैं, लेकिन शादी के लिए चेतना को मनाना उनके लिए काफी मुश्किल काम था।
विज्ञापन

3 of 6
anil kumble
पेशे से चेतना एक ट्रेवल एजेंट थीं और अपने पहले विवाह के रिश्ते में संघर्ष कर रही थीं। यही कारण था कि प्रेम के रिश्ते से चेतना का भरोसा ही उठ गया था।  कुंबले और चेतना के बीच मुलाकातों का सिलसिला बढ़ा और दोनों ही एकदूसरे से प्यार करने लगे थे।

4 of 6
anil kumble and chethana
मगर धीरे-धीरे अनिल कुंबले ने चेतना का दिल जीत लिया। चेतना की पहली शादी की वजह से उन्हें जीवनसाथी बनाने के लिए कुंबले को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

5 of 6
anil kumble and chethana
1999 में चेतना ने अपने पहले पति से तलाक लिया और इसी साल वो अनिल कुंबले के साथ शादी की बंघन में बंध गईं। मुश्किलें तो इसके बाद भी थीं। कुंबले ने चेतना के पहले पति से हुई बेटी को भी पिता के रूप में अपना नाम दिया। इसके लिए उन्होंने फिर से एक लंबी कानूनी लड़ाई लड़ी। आज बेटी दोनों के साथ है और दो बच्चे और भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
anil kumble and chethana
अनिल कुंबले को वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफी बेहद ही पसंद हैं। वह वाइल्ड लाइफ की फोटोग्राफी करने के बाद तस्वीरें सोशल मीडिया पर अपने फैंस के लिए शेयर करते रहते हैं। कर्नाटक में उनके नाम पर 'द कुंबले फाउंडेशन जंबो फंड' वन्य जीवों के संरक्षण के लिए काफी तेजी से काम कर रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें