फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तलाकशुदा जयंती से दिल लगा बैठे थे वेंकटेश प्रसाद, कुंबले की मदद से हुई थी शादी

Fri, 14 Feb 2020 09:06 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
venkatesh and jayanti
फरवरी को मोहब्बत का महीना कहा जाता है और यह शुरू हो चुका है। कहते हैं कि प्यार करने की कोई उम्र नहीं होती, ये तो वो एहसास है, जिसमें दो दिल साथ-साथ हो और इसके लिए न वक्त, न कोई खास दिन और न किसी खास मौके की तलाश होती है, लेकिन वैलेंटाइन डे को इजहार-ए-इश्क के लिए खास बताया गया है।

इस कड़ी में हम क्रिकेट जगत के उन सितारों की बात करेंगे, जिनकी मोहब्बत की कहानी किसी रोमांचक मुकाबले से कम नहीं।

 
विज्ञापन

2 of 8
jayanti and prasad
वेंकेटेश से जयंती की मुलाकात उनके साथी अनिल कुंबले ने 1994 में करवाई थी। उन दिनों अनिल कुंबले यानी टीम इंडिया के जम्बो तब बेंगलुरु में टाइटन ब्रांड के लिए काम कर रहे थे और जयंती इसकी पीआरओ थीं।
विज्ञापन

3 of 8
jayanti and prasad
वेंकटेश अपने कई इंटरव्यू में पहले ही बता चुके हैं कि जयंती ने ही उन्हें प्रपोज किया था। अगर यह काम उनके जिम्मे होता तो शायद ही वह अपने दिल की बात कभी जयंती से कह पाते।

4 of 8
jayanti and prasad
प्रसाद ने बताया था कि जिन दिनों उनके प्यार की शुरुआत हुई थी, तब वह जयंती को प्रपोज करने से काफी घबराते थे। उनके मन में हमेशा झिझक बनी रहती थी।
विज्ञापन

5 of 8
jayanti and prasad
हालांकि ये दोस्ती बहुत जल्दी प्यार में बदल गई। दोनों के स्वभाव और नजरिए में काफी फर्क था। इसके बावजूद उन्होंने लंबी मुलाकातों में एक-दूसरे से बातचीत करके यह जाना कि वे साथ जिंदगी बिता सकते हैं।
विज्ञापन

6 of 8
jayanti and prasad
प्रसाद जहां शांत और मितभाषी स्वभाव के थे। वहीं जयंती लोगों से मेल-जोल में माहिर थीं। बहरहाल एक-दूजे को जानने और समझने के बाद दोनों ने 22 अप्रैल 1996 को दोनों ने शादी कर ली।
 
विज्ञापन

7 of 8
jayanti and prasad
हालांकि आपको जानकर यह हैरानी होगी कि जयंती तलाकशुदा थीं और इस बारे में मीडिया में आने वाली रिपोर्ट्स ने प्रसाद के परिवारवालों को चिंता में डाल दिया था। इसके अलावा जयंती वेंकटेश से उम्र में 9 साल बड़ी थीं।
विज्ञापन

8 of 8
jayanti and prasad
दोनों ने एक-दूसरे का साथ बेहतर तरीके से निभाया और दोनों का मिजाज एकदम उलट होने के बावजूद उनका तालमेल बेहतर बना हुआ है। प्रसाद और जयंती का पृथ्वी नाम का बेटा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें