फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PHOTOS: बेहद खूबसूरत हैं इन चार क्रिकेटर्स की बेटियां, बॉलीवुड की हीरोइन भी इनके सामने फेल

Mon, 21 Feb 2022 03:47 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

क्रिकेटर्स देश के बड़े सेलिब्रिटी होते हैं। उनके परिवार के सदस्य भी अक्सर चर्चाओं में बने रहते हैं। आज हम भारत के चार ऐसे क्रिकेटरों के बारे में जानेंगे, जिनकी बेटियां भी किसी सेलिब्रिटी से कम नहीं हैं।
विज्ञापन
1 of 5
क्रिकेटर्स की खूबसूरत बेटियां - फोटो : अमर उजाला
भारत में क्रिकेटर्स भी किसी सेलिब्रिटी से कम नहीं हैं। खेल के अलावा वह अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चाओं में रहते हैं। टीम इंडिया के खिलाड़ी लोकप्रियता में मामले में बड़े से बड़े अभिनेताओं को टक्कर देते हैं। ठीक उसी तरह इन क्रिकेटर्स की खूबसूरत बेटियां भी पॉपुलैरिटी और खूबसूरती के मामले में बॉलीवुड की हीरोइनों को कड़ी टक्कर देती हैं। आइए जानते हैं चार ऐसे क्रिकेटर्स की बेटियों के बारे में जिनकी खूबसूरती किसी अभिनेत्री से कम नहीं है।
विज्ञापन

1. सोहा अली खान

2 of 5
सोहा अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
सोहा अली खान बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान की बहन और भारत के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर और कप्तान मंसूर अली खान की बेटी हैं। वह एक बॉलीवुड एक्ट्रेस भी हैं। सोहा बॉलीवुड की भी खूबसूरत अभिनेत्री में से एक हैं। सोहा की बहन सबा अली खान भी बेहद खूबसूरत हैं, लेकिन सबा बॉलीवुड और लाइमलाइट से दूर रहती हैं। 
विज्ञापन

2. राबिया

3 of 5
राबिया - फोटो : सोशल मीडिया
भारत के पूर्व ओपनर नवजोत सिंह सिद्धू की बेटी राबिया सिद्धू किसी अभिनेत्री से कम नहीं है। वह अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। राबिया पेशे से फैशन डिज़ाइनर हैं। उन्होंने इसकी पढ़ाई सिंगापुर से की है। एक फैशन डिज़ाइनर होने के नाते राबिया फोटोशूट कराती रहती हैं और इसे सोशल मीडिया पर भी शेयर करती हैं। 

3. सारा तेंदुलकर

4 of 5
सारा तेंदुलकर - फोटो : सोशल मीडिया
क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उनका जन्म 12 अक्तूबर 1997 को हुआ था और वह अभी करीब 24 साल की हैं। सारा ने हाल ही में अपनी करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की है। सारा अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। उसमें उनकी खूबसूरती और ग्लैमरस अंदाज देखने को मिल जाता है। सारा ने लंदन की यूनिवर्सिटी से पढ़ाई पूरी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

4. सना गांगुली

5 of 5
सना गांगुली - फोटो : सोशल मीडिया
बीसीसीआई के मौजूदा अध्यक्ष सौरव गांगुली की बेटी सना गांगुली का जन्म तीन नवंबर 2001 को हुआ था। सना एक प्रशिक्षित ओडिसी डांसर हैं। वह हाल-फिलहाल में कई टीवी विज्ञापन में भी दिखीं चुकीं हैं। सना सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें