फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहरुख, रणबीर से महंगी घड़ी पहनते हैं विराट-सचिन, पढ़ें, रोचक Facts

Tue, 13 Dec 2016 06:24 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
उमेश यादव - फोटो : getty
भारत में बॉलीवुड कलाकारों को ट्रेंड चेंजर माना जाता है। माना जाता है कि शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन, प्रियंका चोपड़ा, दीपिका पादुकोण और रणवीर कपूर जैसे कलाकार सबसे ज्यादा महंगे और फैशनेबल उत्पादों का उपयोग करते हैं। लेकिन जब क्रिकेट खिलाड़ियों की आती है तो हमारे खिलाड़ी भी फैशन के मामले में किसी से कम नहीं है। कई क्रिकेटर्स आज भी घड़ी पहनना पसंद करते हैं। आईए नजर डालते हैं क्रिकेट के मैदान के कुछ धुरंधरों और उनकी घड़ियों की कीमत पर...
 
 
विज्ञापन

करोड़ों की घड़ी पहनते हैं ये क्रिकेट खिलाड़ी 

2 of 6
विराट कोहली
विराट कोहली 
टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान विराट कोहली को भारत का नया फैशनेबल खिलाड़ी माना जाता है। विराट 'पानेरई ल्यूमिनर' 1950 जीएमटी की घड़ी पहनते हैं। उनकी घड़ी की कीमत 6.29 लाख रुपये है।   

 
विज्ञापन

करोड़ों की घड़ी पहनते हैं ये क्रिकेट खिलाड़ी 

3 of 6
उमेश यादव - फोटो : gq
उमेश यादव 
टीम इंडिया के तेज गेंदबाज उमेश यादव को भी घड़ी पहनना बेहद पसंद है। उमेश 'ग्राहम सिल्वरस्टोन स्टोव जीएमटी' घड़ी पहनते हैं। इस घड़ी की कीमत 6.73 लाख रुपये है। उनकी इस घड़ी का नाम ब्रिटेन के फॉर्मूला वन ट्रैक के नाम पर रखना पड़ेगा। 

 

करोड़ों की घड़ी पहनते हैं ये क्रिकेट खिलाड़ी 

4 of 6
एमएस धोनी - फोटो : GQ
महेंद्र सिंह धोनी
टीम इंडिया के वनडे और टी-20 कप्तान महेंद्र सिंह धोनी बाजार की पहली पसंद रहे हैं। वह दुनिया के सबसे धनी खिलाड़ियों में से एक हैं। उन्हें बाइक के साथ-साथ घड़ी पहनने का भी शौक है। वह ऑ़डेमार्स पिक्यू रॉयल ओक 'बंबल बी' घड़ी पहनते हैं। इस घड़ी की कीमत 26.78 लाख रुपये है।
​  
 
विज्ञापन

करोड़ों की घड़ी पहनते हैं ये क्रिकेट खिलाड़ी 

5 of 6
डेविड वार्नर - फोटो : GQ
डेविड वार्नर 
ऑस्ट्रेलिया के धमाकेदार ओपनर डेविड वार्नर को भी घड़ी पहनने का बहुत शौक है। उनकी घड़ी का नाम हुबोल्ट ब्लैक मैजिक है। 44एमएम के आकार वाली इस घड़ी की कीमत  10.87 लाख रुपये है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

करोड़ों की घड़ी पहनते हैं ये क्रिकेट खिलाड़ी 

6 of 6
सचिन तेंदुलकर - फोटो : GQ
सचिन तेंदुलकर
मास्टर ब्लास्टर को घड़ी सहेजने का बहुत शौक है। उनके पास घड़ियों का बहुत बड़ा कलेक्शन है। सचिन के घड़ियों के जखीरे में सबसे महंगी घड़ी ऑडेमार्स पिक्यू कार्बन कॉन्सेप्ट टर्बिलियन है। स्विटजरलैंड की इस लिमिटेड एडीशन घड़ी की कीमत 1.3 करोड़ रुपये है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें