Wasim Jaffer
इस खिलाड़ी के नाम कई शानदार रिकॉर्ड भी दर्ज हैं। बता दें कि वसीम जाफर घरेलू क्रिकेट के एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने कभी कोई फाइनल मुकाबला नहीं हारा है। 41 साल के वसीम जाफर अब तक 19 रणजी सीजन खेल चुके हैं। 19 में से 9 बार वसीम जाफर अपनी टीम के लिए रणजी फाइनल खेल चुके हैं और हर बार वह इस खिताब को जीतने में कामयाब भी रहे हैं।