फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उनमुक्त चंद की शादी: गर्लफ्रेंड सिमरन खोसला के साथ लिए सात फेरे, तीन महीने पहले लिया था संन्यास

Tue, 23 Nov 2021 02:05 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

2012 में अंडर 19 वर्ल्ड कप में भारत को चैंपियन बनाने वाले उनमुक्त चंद ने शादी कर ली है। उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड सिमरन खोसला के साथ तीन साल से रिलेशनशिप में रहने के बाद सात फेरे लिए। 
विज्ञापन
1 of 5
उनमुक्त चंद और सिमरन खोसला - फोटो : सोशल मीडिया
भारत को 2012 का अंडर 19 वर्ल्डकप जिताकर सुर्खियां बटोरने वाले क्रिकेटर उनमुक्त चंद शादी के बंधन में बंध गए हैं। उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड सिमरन खोसला के साथ शादी रचाई। उनमुक्त चंद और सिमरन खोसला तीन साल से रिलेशनशिप में थे। उनमुक्त ने नौ साल पहले अपनी कप्तानी में भारत को अंडर-19 विश्वकप जिताया था। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शादी की तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा "आज (21/11/21) को हमेशा के लिए एक-दूजे के हो गए।" उनमुक्त की शादी की तस्वीरें देखने के बाद उनके फैंस ने उन्हें बधाई दी।
विज्ञापन

2 of 5
उनमुक्त चंद और सिमरन खोसला - फोटो : सोशल मीडिया
उनमुक्त की पत्नी सिमरन खोसला ने भी सोशल मीडिया पर शादी की तस्वीरें शेयर की। इन फोटो में दिख रहा है कि वो बारात का इंतजार करते हुए काफी खुश थीं और डांस कर रही थीं। सिमरन खोसला ने शादी से कुछ दिन पहले ही इस बारे में जानकारी दी थी। इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने बताया था कि वो शादी कर रही हैं।
विज्ञापन

3 of 5
उनमुक्त चंद और सिमरन खोसला - फोटो : सोशल मीडिया
21 नवंबर की शाम सिमरन खोसला के साथ सात फेरे लेने वाले उनमुक्त 28 साल के हैं, जबकि उनकी पत्नी उनसे पांच महीने छोटी हैं। उन्मुक्त की शादी में उनके कुछ करीबी दोस्त और रिश्तेदार शामिल हुए। . 

4 of 5
सिमरन खोसला - फोटो : सोशल मीडिया
उनमुक्त की पत्नी सिमरन खोसला पेशे से फिटनेस और न्यूट्रीशन कोच हैं। वो मैराथन दौड़ना भी पसंद करती हैं और लोगों को सेहत से जुड़े टिप्स भी देती हैं। सिमरन मैराथन में कई अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार भी जीत चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
उनमुक्त चंद और सिमरन खोसला - फोटो : सोशल मीडिया
घरेलू क्रिकेट में नजरअंदाज होने के बाद उनमुक्त चंद ने इसी साल अगस्त के महीने में भारतीय क्रिकेट संन्यास ले लिया था। वो अब अमेरिका में क्रिकेट खेल रहे हैं। आने वाले समय में वो बिग बैश लीग में भी खेलेंगे। उन्होंने मेलबर्न रेनेगेड्स टीम से करार किया है। भारत में उन्होंने 67 फर्स्ट क्लास मैच में 3379 रन बनाए। साथ ही 120 लिस्ट-ए और 77 टी20 मैच में हिस्सा लिया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें