फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केएल राहुल बॉलीवुड की इस ग्लैमरस एक्ट्रेस को कर रहे हैं डेट, PHOTOS हुए वायरल

Fri, 01 Jun 2018 10:18 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
kl rahul
आईपीएल सीजन-11 में किंग्स इलेवन पंजाब की तरफ से बल्लेबाजी की कमान संभालने वाले खिलाड़ी केएल राहुल इन दिनों बॉलीवुड की एक हसीन अदाकारा को डेट कर रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 10
rahul and niddhi
अपनी हॉट अदाओं से फैंस पर कहर बरपाने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस निधि अग्रवाल के साथ किंग्स इलेवन पंजाब के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल की खूब चर्चाएं हो रही हैं।
विज्ञापन

3 of 10
niddhi agerwal
दरअसल केएल राहुल और निधि अग्रवाल को हाल ही मुंबई में एक साथ देखा गया है। मीडिया में आईं खबरों के मुताबिक राहुल काफी समय से निधि को डेट कर रहे हैं।

4 of 10
niddhi agerwal
गौरतलब है कि आईपीएल की वजह से राहुल का शेड्यूल काफी व्यस्त था, लेकिन टूर्नामेंट के खत्म होते ही उन्होंने निधि से मिलने में जरा भी देर नहीं की। बताया जा रहा है कि बुधवार शाम दोनों एक साथ डिनर डेट पर गए थे। एक फाइव स्टार रोस्टोरेंट के बाहर दोनों को एक साथ देखा गया।

देखें वीडियो:
 
विज्ञापन

5 of 10
rahul and niddhi
राहुल और निधि मुंबई में बांद्रा के एक रेस्टोरेंट में डिनर करके बाहर निकल रहे थे। गेट से निकलते ही निधि और राहुल एक ही गाड़ी में बैठकर चले गए। आपको बता दें कि निधि पेशे से मॉडल और एक्ट्रेस हैं, उन्होंने टाइगर श्रॉफ अभिनीत फिल्म 'मुन्ना माइकल' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था, हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ असर नहीं छोड़ पाई।
विज्ञापन

6 of 10
rahul and niddhi
इस दौरान राहुल और निधि की कुछ तस्वीरें भी सामने आईं हैं। हालांकि क्रिकेटर केएल राहुल के साथ डेटिंग की खबरों पर अब एक्ट्रेस ने चुप्पी तोड़ी है।
विज्ञापन

7 of 10
RAHUL AND NIDDHI
एक इंटरव्यू में निधि ने बताया, 'राहुल और मैं लंबे समय से एक-दूसरे को जानते हैं। तब न तो मैं फिल्म एक्ट्रेस थी और न ही राहुल एक फेमस क्रिकेटर थे। हम बैंगलोर में एक ही कॉलेज में नहीं पढ़े हैं, लेकिन हम पहले से संपर्क में रहे हैं।'

8 of 10
kl rahul
बता दें कि राहुल ने आईपीएल के इस सीजन में बहुत ही शानदार प्रदर्शन किया था। इस सीजन में राहुल के बल्ले से जमकर रन बरसे। हालांकि वह अपनी टीम किंग्स इलेवन पंजाब को चैंपियन नहीं बना पाए मगर अपनी बल्लेबाजी से फैंस को दीवाना बना गए।

9 of 10
KL Rahul
ओपनर बल्लेबाज केएल राहुल ने आईपीएल के इस सीजन में जबर्दस्त प्रदर्शन करते हुए राजस्थान के खिलाफ नाबाद 84 रन की पारी खेलकर पंजाब को जीत दिलाई थी।
विज्ञापन

10 of 10
zainab abbas
इसके बाद मशहूर पाकिस्तानी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट जैनब अब्बास ने टि्वटर पर राहुल की तारीफ करते हुए लिखा था, 'केएल राहुल शानदार, गजब की टाइमिंग, देखकर मजा आया।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें