वीरेंद्र सहवाग टीम इंडिया के गुजरे जमाने के सबसे विस्फोटक बल्लेबाज रहे हैं। सहवाग के कुछ रिकॉर्ड ऐसे हैं जिन्हें तोड़ना काफी मुश्किल है। उन्होंने अपने कैरियर के दौरान कई बेहतरीन पारियां खेली है। भारत की तरफ से टेस्ट में दो तिहरे शतक लगाए हैं। दिसंबर 2009 में श्रीलंका के खिलाफ मुंबई टेस्ट में वह 293 रन पर आउट हो गए। अगर यहां तिहरा शतक लगा लेते तो वह दुनिया में टेस्ट इतिहास में तीन तिहरे शतक लगाने वाले इकलौते बल्लेबाज हो जाते। वीरेंद्र सहवाग काफी तूफानी बल्लेबाजी करते थे। एक बार उन्होंने टीम का स्कोर 150 रन पहुंचे बिना शतक लगा दिया था। इतनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने वाले वह दुनिया के इकलौते बल्लेबाज रहे हैं।
विज्ञापन
28 बार अपनी पारी की शुरुआत चौका जड़कर की
2 of 5
वीरेंद्र सहवाग
- फोटो : livemint
दुनिया में अकेले ऐसे बल्लेबाज रहे हैं जिन्होंने 28 बार अपनी पारी की शुरुआत चौका जड़कर की है। अपने पहले प्रथम श्रेणी मैच में नंबर सात पर बल्लेबाजी करते हुए शतक लगाया।
विज्ञापन
पहले टेस्ट में ही नंबर 6 पर उतरे और शतक ठोक दिया
3 of 5
virender sehwag
सहवाग ने 25 बार शतक, दोहरा शतक और तिहरा शतक गेंद को सीमा रेखा से बाहर पहुंचा कर पूरा किया है। अपने पहले अंतरराष्ट्रीय टेस्ट मैच में नंबर छह पर बल्लेबाजी करते हुए शतक लगाने का कारनामा भी सहवाग के नाम है।
देश की तरफ से पहला तिहरा शतक जमाया
4 of 5
वीरेंद्र सहवाग
- फोटो : getty
भारत की तरफ से टेस्ट इतिहास में पहली बार तिहरा शतक मुल्तान में सहवाग ने ही पाकिस्तान के खिलाफ लगाया। इस पारी के दौरान सहवाग जब 295 रन पर थे तो उन्होंने सिक्स लगाकर अपना तिहरा शतक पूरा किया। ऐसा कारनामा शायद ही कोई कर पाए।
वीरेंद्र सहवाग199 के स्कोर पर थे। उनके साथ टीम इंडिया का अंतिम बैट्समैन खेल रहा था। इस दौरान भी सहवाग ने एक रन लेकर दोहरा शतक पूरा करने से इनकार कर दिया। ऐसा करने वाले वह पहले बल्लेबाज हैं। सहवाग ने इसके बाद बांउड्री के साथ ही अपना दोहरा शतक पूरा किया।