टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान विराट कोहली 4 नवंबर को 28 साल के हो जाएंगे। क्रिकेट के सबसे बड़े स्टार के सामने हर क्रिकेट का हर रिकॉर्ड छोटा नजर आता है। अपने 8 साल के छोटे से करियर में उन्होंने काफी कुछ हासिल कर लिया। कोहली जिस रफ्तार से सफलता की सीढ़ी चढ़ रहे हैं, वो काफी आगे निकल जाएंगे। आइए देखते हैं क्रिकेट के वो बड़े रिकॉर्ड जो कोहली के अलावा शायद ही कोई दूसरा खिलाड़ी तोड़ पाए:
विज्ञापन
क्रिकेट के वो रिकॉर्ड जिन्हें विराट कोहली के अलावा और कोई नहीं तोड़ सकता
2 of 9
विराट कोहली
- फोटो : hashguns
टीम इंडिया के सबसे सफल टेस्ट कप्तान
टीम इंडिया फिलहाल टेस्ट में नंबर वन टीम है। विराट की कप्तानी में टीम इंडिया ने 17 मैच खेले हैं, जिसमें से 10 में उसे जीत मिली है। अगर कोहली इसी रफ्तार से चलते रहे तो वो जल्द ही दूसरे कप्तानों की पीछे छोड़ देंगे। कोहली से आगे केवल मोहम्मद अजहरुद्दीन (14 जीत), सौरव गांगुली (21 जीत) और महेंद्र सिंध धोनी (27 जीत) का नाम आता है। हालांकि कोहली की असली परीक्षा विदेशी पिचों पर होगी।
विज्ञापन
क्रिकेट के ये रिकॉर्ड विराट कोहली के अलावा कोई नहीं तोड़ सकता
3 of 9
विराट कोहली
- फोटो : getty
तिहरा शतक बनाने वाले पहले भारतीय कप्तान
कोहली के पास वो सभी गुण है जो तिहरा शतक बनाने के लिए चाहिए। कोहली तकनीकी रूप से मजबूत होने के अलावा आक्रामक खेल भी दिखा सकते हैं। कोहली एक सॉलिड बल्लेबाज हैं, जो टेस्ट क्रिकट में तिहरा शतक ठोकने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी बन सकते हैं। कोहली से पहले सिर्फ वीरेंद्र सहवाग ने भारत के लिए तिहरा शतक लगाया है। सहवाग ने दो बार यह कमाल किया है। संभव है कि कोहली दो से अधिक बार भी इस कमाल को कर दें।
क्रिकेट के वो रिकॉर्ड जिन्हें विराट कोहली के अलावा और कोई नहीं तोड़ सकता
4 of 9
विराट कोहली
- फोटो : getty
तोड़ सकते हैं लारा का रिकॉर्ड
टेस्ट क्रिकेट किसी भी खिलाड़ी की फिटनेस का टेस्ट होता है। टेस्ट क्रिकेट में लंबी पारी खेलना आसान बात नहीं और टेस्ट क्रिकेट इतिहास में दिग्गज बल्लेबाज ब्रायन लारा ने 400 रन की पारी खेल कर इतिहास में अलग जगह बना ली। इंग्लैंड के खिलाफ खेली 400 रनों की पारी को आज तक कोई पीछे नहीं छोड़ पाया। एक बार खुद लारा यह कमाल करने वाले थे, मगर वो भी इतिहास नहीं दोहरा पाए। मौजूदा दौर में विराट कोहली ही ब्रायन लारा का रिकॉर्ड तोड़ कर इतिहास में विशिष्ट दर्जा प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
क्रिकेट के वो रिकॉर्ड जिन्हें विराट कोहली के अलावा और कोई नहीं तोड़ सकता
5 of 9
विराट कोहली
- फोटो : getty
सबसे लोकप्रिय क्रिकेटर
विराट कोहली दुनिया के 8वें सबसे लोकप्रिय खिलाड़ी हैं। लोकप्रियता के मामले सचिन और धोनी ही उनके आगे हैं। मगर जिस तरह विराट क्रिकेट के मैदान में एक के बाद एक कमाल कर रहे हैं, उसक हिसाब से वो धोनी और सचिन को पीछे छोड़ देंगे। कोहली देश में ही नहीं विदेशों में भी खासे लोकप्रिय हैं। जिन देशों में क्रिकेट देखा-खेला नही जाता, कोहली के फैंस वहां भी मौजूद हैं। इसलिए संभव है कि कोहली खेल जगत के सबसे लोकप्रिय सितारे बन जाएं।
विज्ञापन
क्रिकेट के वो रिकॉर्ड जिन्हें विराट कोहली के अलावा और कोई नहीं तोड़ सकता
6 of 9
विराट कोहली
- फोटो : getty
सबसे धनी क्रिकेटर
विराट कोहली जिस तरह से रन बनाए जा रहे हैं, उसी रफ्तार से उन पर धन वर्षा भी हो रही है। मार्केट वैल्यू की बात हो या ब्रांड वैल्यू, कोहली का सिर्फ नाम ही काफी है। कोहली दिन प्रतिदिन क्रिकेट, विज्ञापन और खेल जगत का बड़ा चेहरा बनते जा रहे हैं। इतना ही नहीं, कोहली अपने पैसों को सही जगह और दूसरे खेलों में भी निवेश कर रहे हैं। कोहली जिम चेन और फिटनेस इंडस्ट्री में भी पैसा लगा रहे हैं। सब सही रहा तो वो दिन दूर नहीं, जब विराट कोहली दुनिया के सबसे धनी क्रिकेटर बन जाएंगे।
विज्ञापन
क्रिकेट के वो रिकॉर्ड जिन्हें विराट कोहली के अलावा और कोई नहीं तोड़ सकता
7 of 9
विराट कोहली
- फोटो : ESPN
वनडे में सबसे ज्यादा रन
वनडे क्रिकेट में सचिन तेंदुलकर ने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। सचिन के नाम 463 वनडे मैचों की 452 पारियों में 18,426 रन दर्ज हैं, जिसमें उनका औसत 44.83 का रहा है। वहीं कोहली की बात की जाए तो कोहली ने 176 मैचों की 168 पारियों में 7570 रन बनाए हैं, जिसमें उनकी औसत 52.93 की रही है। यदि विराट इसी तरह खेलते रहे, तो वो आसानी से सचिन को पीछे छोड़ देंगे। हालांकि इसके लिए कोहली का करियर कम-से-कम 10-12 और चलना चाहिए।
क्रिकेट के वो रिकॉर्ड जिन्हें विराट कोहली के अलावा और कोई नहीं तोड़ सकता
8 of 9
विराट कोहली
- फोटो : getty
वनडे में सबसे ज्यादा शतक
विराट कोहली अब तक 176 वनडे में 26 शतक जड़ चुके हैं। यानी कोहली एक शतक बनाने के लिए 7 से भी कम मैच खेलने पड़ते हैं। वनडे में सर्वाधिक शतक का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम है, जिन्होंने वनडे में 49 शतक ठोके हैं। दूसरे नंबर पर पॉन्टिंग हैं, जिन्होंने 30 शतक बनाए हैं। यदि विराट को शतकों का अर्धशतक लगाकर सचिन का रिकॉर्ड तोड़ना है, तो उन्हें करीब 325 पारियां खेलनी होंगी। कोहली जल्द ही शतकों के बादशाह बन सकते हैं।
क्रिकेट के वो रिकॉर्ड जिन्हें विराट कोहली के अलावा और कोई नहीं तोड़ सकता
9 of 9
विराट कोहली
- फोटो : ES
वनडे में सबसे ज्यादा हाफसेंचुरी
सेंचुरी की ही तरह हाफसेंचुरी के मामले में भी सचिन अव्वल हैं। 452 पारियों में 96 हाफसेंचुरी जड़ने वाले सचिन की तुलना में कोहली के नाम अभी तक 168 पारियों में 38 अर्धशतक हैं। कोहली को एक हाफसेंचुरी जड़ने के लिए 5 से भी कम पारियां खेलते हैं। कोहली का अगर अर्धशतकों का शतक लगाना है तो उन्हें करीब-करीब 450 पारियां खेलनी ही होंगी।