तीसरे टेस्ट के चौथे दिन भारत ने मेहमान न्यूज़ीलैण्ड को 321 रनों से हराकर क्लीन स्वीप किया। इंदौर के होल्कर क्रिकेट स्टेडियम में भारत ने इस मैच को जीत कर कोहली की कप्तानी में पहली बार क्लीन स्वीप किया। 475 के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कीवी टीम अश्विन के कमाल आगे 153 पर ही ढेर हो गई और भारत ने 321 रन से मैच जीत लिया। इस मैच में कई बड़े रिकॉर्ड बने।
विज्ञापन
सचिन और सहवाग का रिकॉर्ड तोड़ अश्विन बने नंबर 1 खिलाड़ी
2 of 11
विराट कोहली
- फोटो : getty
भारतीय कप्तान विराट कोहली ने इस मैच में कुल 217 रन (पहली पारी 200 और दूसरी पारी में 17) बनाये। ये एक टेस्ट मैच में भारतीय कप्तान द्वारा बनाए गए 5वें सबसे ज्यादा रन हैं।
विज्ञापन
सचिन और सहवाग का रिकॉर्ड तोड़ अश्विन बने नंबर 1 खिलाड़ी
3 of 11
विराट कोहली
- फोटो : getty
भारत ने मैच में कुल 773 रन बनाए। (पहली पारी में 557/5 और दूसरी पारी में 216/3)
भारतीय सरजमी पर न्यूज़ीलैंड के खिलाफ बनाया गया भारत का सबसे अधिक स्कोर हैं। इससे पहले भारत ने 2010 में अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में 753 रन बनाए थे। (पहली पारी में 487 और दूसरी पारी 266 रन)
सचिन और सहवाग का रिकॉर्ड तोड़ अश्विन बने नंबर 1 खिलाड़ी
4 of 11
विराट कोहली
- फोटो : getty
मैच की दोनों पारियों में भारत के कुल 8 विकेट गिरे (पहली पारी 5 और दूसरी पारी में 3) न्यूज़ीलैंड के खिलाफ एक टेस्ट मैच में भारत ने टेस्ट में सबसे कम विकेट खोए।
विज्ञापन
सचिन और सहवाग का रिकॉर्ड तोड़ अश्विन बने नंबर 1 खिलाड़ी
5 of 11
मिचेल सेंटनर
- फोटो : getty
न्यूज़ीलैंड के स्पिनर मिचेल सैंटनर ने मैच में कुल 208 रन लुटाए। सैंटनर भारत के खिलाफ एक टेस्ट में सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले न्यूज़ीलैण्ड के तीसरे गेंदबाज़ बन गए हैं। सैंटनर से ज्यादा रन दोनों बार डेनियल विटोरी ने एक ही मैदान पर लुटाए हैं। विटोरी ने 1999 के अहमदाबाद टेस्ट में 223 रन और 2003 में इसी मैदान पर 209 रन लुटाए।
विज्ञापन
सचिन और सहवाग का रिकॉर्ड तोड़ अश्विन बने नंबर 1 खिलाड़ी
6 of 11
चेतेश्वर पुजारा
- फोटो : getty
भारत ने न्यूज़ीलैंड को जीत के लिए 475 रनों का लक्ष्य दिया। टेस्ट इतिहास में भारतीय सरजमीं पर न्यूज़ीलैण्ड के खिलाफ सबसे बड़ा लक्ष्य है।
विज्ञापन
सचिन और सहवाग का रिकॉर्ड तोड़ अश्विन बने नंबर 1 खिलाड़ी
7 of 11
अश्विन
- फोटो : getty
मैच में अश्विन ने अपने टेस्ट करियर में छठी बार एक टेस्ट में 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड बनाया। भारतीय खिलाड़ियों में यह कारनामा करने वालों की सूची में अश्विन दूसरे नंबर पर आ गए हैं। अश्विन से आगे टीम इंडिया के मौजूदा को अनिल कुंबले ही हैं, जिन्होंने टेस्ट मैचों में 8 बार यह कमाल किया है।
सचिन और सहवाग का रिकॉर्ड तोड़ अश्विन बने नंबर 1 खिलाड़ी
8 of 11
अश्विन
- फोटो : getty
भारतीय स्पिनर अश्विन ने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ दूसरी पारी में 7 विकेट लिए। पिछले 40 सालों में कीवी टीम के खिलाफ यह किसी भी भारतीय द्वारा सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन है। साथ ही अश्विन के करियर का भी बेस्ट परफॉर्मेंस है।
सचिन और सहवाग का रिकॉर्ड तोड़ अश्विन बने नंबर 1 खिलाड़ी
9 of 11
केन विलियमसन
- फोटो : getty
मैच में न्यूज़ीलैंड के कुल 6 बल्लेबाज़ ‘शून्य’ पर आउट हुए। टेस्ट इतिहास में भारत के खिलाफ यह दूसरा मौका है जब न्यूज़ीलैंड के 6 या इससे ज्यादा बल्लेबाज़ बगैर खाता खोले पवेलियन लौट गए।
सचिन और सहवाग का रिकॉर्ड तोड़ अश्विन बने नंबर 1 खिलाड़ी
10 of 11
अजिंक्य रहाणे
- फोटो : getty
भारत ने मैच 321 रनों से जीता। रनों के लिहाज से यह भारत की दूसरी सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले भारत ने 2015 में दक्षिण अफ्रीका को फिरोज शाह कोटला मैदान पर 337 रनों से मात दी थी।
सचिन और सहवाग का रिकॉर्ड तोड़ अश्विन बने नंबर 1 खिलाड़ी
11 of 11
अश्विन
- फोटो : getty
भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को ‘मैन ऑफ़ द मैच’ और ‘मैन ऑफ़ द सीरीज’ अवार्ड से नवाजा गया। अश्विन करियर में सातवीं बार ‘मैन ऑफ़ द सीरीज’ बने। अश्विन भारत की ओर से टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच द सीरीज जीतने वाले खिलाड़ी बन गए है। उन्होंने वीरेंद्र सहवाग और दिग्गज सचिन तेंदुलकर को पछाड़ कर यह रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कराया है। दोनों 5-5 बार ‘मैन ऑफ द सीरीज’ बन चुके हैं।