फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन इंग्लैंड: बोले शास्त्री, '22 गज की पट्टी पर पूरी दुनिया में छाप छोड़ना चाहती है टीम इंडिया'

Sat, 23 Jun 2018 08:57 AM IST
सत्येन्द्र पाल सिंह, स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
team india
चीफ कोच रवि शास्त्री ने टीम इंडिया के आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर रवाना होने से पहले कहा, ‘हम जेहनी तौर पर रणनीति पर काबिज रहते हुए दुनिया में हर जगह  ‘22 गज’ की पट्टी पर पिच पर बेहतरीन प्रदर्शन करना चाहते हैं। चाहे वह दिल्ली हो, मुंबई हो या दुनिया का कोई भी मैदान हम हर जगह ‘22 गज’ की पिच पर जीतना चाहते हैं।
विज्ञापन

2 of 7
रवि शास्त्री - फोटो : File
हमारे लड़के यह जानते हैं कि उनके प्रदर्शन की चर्चा और टीम इंडिया में जगह तभी पक्की होगी जब वे दुनिया में 22 गज की पिच पर कहीं पर खुद को उसी के मुताबिक ढाल कर बढ़िया प्रदर्शन करने के काबिल साबित करेंगे। हमारी कोशिश हर सीरीज में निरंतर बढ़िया प्रदर्शन कर जीतने की आदत डालना हैं।
विज्ञापन

3 of 7
टीम इंडिया
हम प्रतिद्वंद्वी की बजाय खुद को दुनिया में कहीं भी किसी भी हालात के मुताबिक ढाल कर खेलने में पारंगत होना चाहते हैं। हम हर मैच को घरेलू मैच की तरह खेलना चाहते हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि हम जब मैदान पर खेलने उतरते हैं तो हमारी जेहन में प्रतिद्वंद्वी नहीं बल्कि पिच के मुताबिक खुद को खेलने ढालना होता है।

4 of 7
ravi shastri
हमारी टीम इंडिया दुनिया में खुद को कहीं भी किसी भी पिच पर खेलने के लिए जेहनी तौर पर तैयार है। भले ही दुनिया की टीमें भारत आकर खेलने से पहले हालात की बाबत सोचे हम खुद को हालात के मुताबिक ढाल कर खेलने के लिए तैयार कर रहे हैं।’
विज्ञापन

team india

5 of 7
टीम इंडिया
वह कहते हैं, ‘किसी भी खिलाड़ी की फिटनेस को आंकने के लिए यो-यो टेस्ट बस यूं ही नहीं है। टीम में रहने के लिए हर खिलाड़ी को टीम में जगह बनाने के लिए यो यो टेस्ट बहुत जरूरी है। टीम प्रबंधन और चयनकर्ता हर कोई यो-यो टेस्ट के पक्ष में है। टीम में रहना है यो यो टेस्ट पास करो, नहीं तो बाहर का रास्ता देखो।
विज्ञापन

6 of 7
टीम इंडिया - फोटो : BCCI
कप्तान विराट कोहली खुद सबसे ज्यादा तवज्जो फिटनेस को देते हैं। फिटनेस साबित करने के लिए यो-यो टेस्ट पास कर खुद कप्तान विराट कोहली  टीम इंडिया में हर खिलाड़ी के लिए नजीर पेश करते हैं। प्रतिद्वंद्वी चाहे कोई भी हो हमारी रणनीति एक ही रहती है। दरअसल रणनीति बहुत हद तक जेहनी मसला है।’
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
team india - फोटो : File
 शास्त्री कहते हैं, ‘ तैयारी के लिहाज से इस दौरे पर सबसे हमें टी-20, फिर वन डे और सबसे आखिर में टेस्ट मैच खेलना है। ऐसे में खासतौर पर इंग्लैंड में पहुंचने के एक महीने बाद टेस्ट मैच खेलने से टीम के तब तक खुद को इसके लिए तैयार कर लेगी।’
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें