फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोनी के संन्यास पर चहल का खुलासा, चार दिन बाद खोला राज

Wed, 19 Aug 2020 09:40 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
एमएस धोनी
भारत के सीमित ओवरों के स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल ने पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास से जुड़ी अहम बात कही है। चहल ने कहा कि करिश्माई विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास में कोविड-19 की भी भूमिका रही। उन्होंने कहा कि अगर महामारी के कारण टी-20 विश्व कप नहीं टलता तो वह इसमें जरूर खेलते। धोनी क्रिकेट जगत में इकलौते कप्तान हैं, जिन्होंने आईसीसी की सभी ट्राफियां जीती हैं। उन्होंने 15 अगस्त को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया।

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
एमएस धोनी - फोटो : सोशल मीडिया
धोनी ने एकदिवसीय में अपना आखिरी मैच पिछले साल जुलाई में विश्व कप के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था। इस बात के कयास लगाए जा रहे थे कि ऑस्ट्रेलिया में इस साल होने वाले विश्व कप में वह खेल सकते हैं, लेकिन इस वैश्विक महामारी के कारण इस टूर्नामेंट को 2022 तक टाल दिया गया।
विज्ञापन

3 of 4
युजवेंद्र चहल - फोटो : सोशल मीडिया
चहल ने एक टीवी चैनल से बातचीत के दौरान कहा कि धोनी के संन्यास में कोरोना वायरस का भी हाथ है, अगर ऐसी स्थिति नहीं होती तो वह टी-20 विश्व कप खेलना चाहते थे। चहल ने कहा कि धोनी अब भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में खेल सकते थे। हरियाणा के इस 30 वर्षीय खिलाड़ी ने कहा कि मैं उन्हें अब भी खेलते हुए देखना चाहता हूं, क्योंकि उनके कारण ही कुलदीप यादव और मैं सफल हो सके हैं।
विज्ञापन

4 of 4
धोनी, चहल और कुलदीप - फोटो : सोशल मीडिया
भारत के लिए 52 एकदिवसीय और 42 टी-20 अंतरराष्ट्रीय खेलने वाले चहल ने कहा, ‘धोनी के कारण मुझे और कुलदीप यादव को सफलता मिली। विकेट के पीछे से वह हमारी काफी मदद करते थे। अगर धोनी रहते है तो मेरा 50 प्रतिशत काम खुद ही हो जाता था।’ उन्होंने कहा कि धोनी को पहली गेंद से पहले ही पिच के बारे में पता रहता था। जब धोनी नहीं रहते हैं तो हमें पिच की प्रकृति को समझने में दो ओवर लग जाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें