आईपीएल 2020 का आगाज 19 सितंबर से होने जा रहा है। कोरोना महामारी के चलते लंबे समय से फटाफट क्रिकेट को मिस कर रहे फैंस एक बार फिर से चौके-छक्कों की बरसात पर झूम उठेंगे। विश्व की सबसे लोकप्रिय टी-20 क्रिकेट लीग में एक बार फिर से बल्लेबाजों और गेंदबाजों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी। आईपीएल में बल्लेबाजों ने अपनी धमाकेदार बल्लेबाजी से कई रिकॉर्ड कायम किए हैं। आइए जानते हैं उन तीन बल्लेबाजों के बारे में जिन्होंने इस लीग में सबसे तेज अर्धशतक जड़ा है।