फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...तो क्या जुलाई या सितंबर में होगा IPL 2020? कोरोना के कारण 15 अप्रैल तक है टला

Wed, 18 Mar 2020 04:13 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
आईपीएल 2020 - फोटो : सोशल मीडिया
कोरोना वायरस के कारण इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें सत्र को 15 मार्च तक लिए टाल दिया गया है। पहले इसका आगाज 29 मार्च से होना था। इस टूर्नामेंट के आयोजन के लिए बीसीसीआई और आईपीएल के टीम मालिकों के बीच शनिवार को बैठक हुई थी। आईपीएल 2020 के आयोजन के लिए कई मुद्दों पर बातचीत हुई थी, लेकिन लोगों की सुरक्षा को पहली प्रथमिकता दी गई। इस टूर्नामेंट के आयोजन को लेकर अभी तक प्लान-बी पर कोई सहमति नहीं बनी है। बोर्ड अपने पहले निर्णय पर अभी भी कायम है। यानी की आईपीएल 2020 होगा, तो उसके सभी 60 मैचों को कराया जाएगा। हालांकि बोर्ड प्रमुख सौरव गांगुली ये बात भी कही थी कि अगर इस साल आईपीएल हुआ, तो छोटा होगा। बीसीसीआई अभी पूरी तरह से अपने पहले प्लान पर कायम है। 

 
विज्ञापन

2 of 4
आईपीएल - फोटो : IPL twitter
अगर आईसीसी के क्रिकेट का कैलेंडर देखा जाए तो जुलाई और सितंबर में आईपीएल का आयोजन कराया जा सकता है। एशिया कप टी-20 का आयोजन अरब अमीरात की मेजबानी में सितंबर में होना है। दूसरी ओर इस दौरान इंग्लैंड पाकिस्तान की मेजबानी करेगा।
विज्ञापन

3 of 4
ICC - फोटो : social Media
इंग्लैंड-पाकिस्तान को छोड़कर ऑस्ट्रेलिया, वेस्टइंडीज, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान के शेड्यूल को देखा जाए तो अधिक व्यस्त नहीं हैं। भारत को एशिया कप के अलावा ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप से पहले तीन मैचों की वन-डे और तीन मैचों की टी-20 सीरीज श्रीलंका में खेलना है। वहीं  श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान एशिया कप में भी खेलेंगे।
विज्ञापन

4 of 4
आईपीएल 2020 - फोटो : सोशल मीडिया
2009 का आईपीएल दक्षिण अफ्रीका में 37 दिनों में खेला गया था। यह टूर्नामेंट पांच सप्ताह और दो दिन में समाप्त हो गया था। टाइम्स ऑफ इंडिया ने सूत्रों के हवाले से लिखा है कि अगर स्लॉट मिलता है तो आईपीएल 2020 के कुछ मैच भारत और कुछ मैच बाहर खेले जा सकते हैं या फिर टूर्नामेंट को पूरी तरह से बाहर भी कराया जा सकता है। इससे पहले ये देखना होगा कि कोरोना वायरस संक्रमण की दुनिया में क्या स्थिति है। हालांकि शनिवार को हुई बैठक में देश से बाहर आईपीएल के आयोजन पर कोई विचार नहीं हुआ था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें