न्यूजीलैंड ने बांग्लादेश को तीसरे और आखिरी टी-20 इंटरनेशनल में हराकर सीरीज में क्लीन स्वीप कर लिया है। इस मैच में न्यूजीलैंड के लिए जीत के हीरो रहे कोरी एंडरसन, जिन्होंने तूफानी पारी खेल कर टीम को मजूबत स्थिति में पहुंचाया।
विज्ञापन
इस खिलाड़ी ने तोड़ा टी-20 में सबसे ज्यादा छक्कों का रिकॉर्ड
2 of 5
कोरी एंडरसन
- फोटो : ESPN
3-0 से सीरीज अपने नाम करने वाली न्यूजीलैंड के लिए कोरी एंडरसन ने धमाकेदार पारी खेली और टी-20 मैच की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले कीवी बल्लेबाज बन गए। एंडरसन ने ब्रेंडन मैकलम का रिकॉर्ड तोड़ा।
विज्ञापन
इस खिलाड़ी ने तोड़ा टी-20 में सबसे ज्यादा छक्कों का रिकॉर्ड
3 of 5
कोरी एंडरसन
एंडरसन ने महज 41 गेंदों में 94 रनों की पारी खेल कर टी-20 का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा। एंडरसन ने अपनी पारी में 2 चौके और 10 छक्के जड़े, जिसके चलते न्यूजीलैंड ने बांग्लादेश को 27 रनों से मात दी और सीरीज अपने नाम की।
इस खिलाड़ी ने तोड़ा टी-20 में सबसे ज्यादा छक्कों का रिकॉर्ड
4 of 5
कोरी एंडरसन
- फोटो : ESPN
एंडरसन ने कप्तान केन विलियमसन (60 रन) के साथ चौथे विकेट के लिये 124 रन की साझेदारी की। कोरी एंडरसन ने 10 छक्के लगाकर ब्रेंडन मैकलम के एक पारी में 8 छक्के लगाने के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया।
इस खिलाड़ी ने तोड़ा टी-20 में सबसे ज्यादा छक्कों का रिकॉर्ड
5 of 5
न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
न्यूजीलैंड ने चार विकेट पर 194 रन का स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में बांग्लादेश 20 ओवर में 167 रन ही बना पाया। बांग्लादेश के इस दौरे पर अब दो टेस्ट बचे हैं और टीम को सभी तीन वनडे और तीन टी20 में शिकस्त का मुंह देखना पड़ा है।