इंग्लैंड के कप्तान एलेस्टर कुक ने राजकोट में भारत के खिलाफ खेले गए टेस्ट मैच की दूसरी पारी में 130 रन की पारी खेली। यह उनके टेस्ट करियर की 30 वीं शतकीय पारी थी। इस तरह वह टेस्ट में शतकों के मामले में दुनिया में 11 वें पायदान पर पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
शतकीय पारी खेलकर कुक ने एक साथ कई रिकॉर्ड किए अपने नाम
2 of 5
एलेस्टर कुक
- फोटो : getty
कुक इंग्लैंड की ओर से टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ी हैं। वह 136 टेस्ट में 30 शतक लगा चुके हैं। इसके बाद दूसरे नंबर पर केविन पीटरसन हैं। उनके नाम 23 शतक हैं।
विज्ञापन
शतकीय पारी खेलकर कुक ने एक साथ कई रिकॉर्ड किए अपने नाम
3 of 5
एलेस्टर कुक
- फोटो : getty
कुक ने राजकोट में भारत के खिलाफ 6वां टेस्ट शतक लगाया। इनमें से एक शतक उन्होंने इंग्लैंड और 5 भारत में लगाए हैं। कुक ने भारत दौर में साल 2012-13 की सीरीज के दौरान तीन और इससे पहले की सीरीज में एक शतक लगाया था।
शतकीय पारी खेलकर कुक ने एक साथ कई रिकॉर्ड किए अपने नाम
4 of 5
एलिस्टर कुक
- फोटो : Reuters
कुक ने भारत के खिलाफ 9 टेस्ट मैचों की 18 पारियों में एक हजार रन पूरे कर लिए हैं। इस दौरान उन्होंने 3 अर्धशतक और 6 शतक लगाए हैं। भारत के खिलाफ उनका उच्चतम स्कोर 190 रन है।
शतकीय पारी खेलकर कुक ने एक साथ कई रिकॉर्ड किए अपने नाम
5 of 5
cook
राजकोट में 130 रनों की शतकीय पारी खेलते ही कुक सबसे ज्यादा टेस्ट शतक बनाने वाले इंग्लैंड के कप्तान बन गए हैं। राजकोट में कुक ने बतौर कप्तान 12वां टेस्ट शतक लगाया। इससे पहले बतौर इंग्लैंड के कप्तान सबसे ज्यादा शतकों का रिकॉर्ड ग्राहम गूच के नाम दर्ज था। गूच ने बतौर कप्तान 11 शतक लगाए थे। वहीं तीसरे पायदान पर 10 शतकों के साथ पीटर मे हैं।