कॉलिंग मुनरो के नाबाद 49* रन की पारी के बदौलत न्यूजीलैंड ने सोमवार को वेलिंगटन में खेले गए पहले टी20 में पाकिस्तान को 7 विकेट से करारी शिकस्त दी। कीवी टीम ने तीन टी20 मैचों की सीरीज में अब 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। बता दें कि इतिहास में इस मैच को कॉलिंग मुनरो की वजह से याद रखा जाएगा।
विज्ञापन
2 of 5
कॉलिंग मुनरो
- फोटो : cricbuzz
न्यूजीलैंड ने पाक को वन-डे सीरीज में 5-0 से मात देने के बाद टी20 सीरीज के पहले मैच में जोरदार शुरुआत की और मुनरों को उनके नाबाद 49 रन की पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
3 of 5
कॉलिंग मुनरो
- फोटो : cricbuzz
मुनरो अगर इस मैच में अगर अपनी फिफ्टी पूरी कर लेते तो वो यह उनका टी20 इंटरनेशल में चौथी लगातार फिफ्टी होती।
4 of 5
गेल और मैकुलम
- फोटो : File
टी20 इंटरनेशल क्रिकेट में लगातार चार फिफ्टी लगाने का रिकॉर्ड अभी तक वेस्टइंडीज के ओपनर क्रिस गेल और न्यूजीलैंड के विकेटकीपर ब्रेंडन मैकुलम के नाम है। मैक्कुलम ने यह कारनामा 2008-09 में किया था तो वहीं, गेल ने 2012 में।