टीम इंडिया के हेड कोच रवि शास्त्री ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर और अब कमेंटेटर कैरी ओ कीफ को सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल पर किए गए गलत कमेंट्स का तगड़ा जवाब दिया है। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहाः
विज्ञापन
2 of 6
ravi shastri
बता दें कि शास्त्री ने कैरी ओ कीफ को तंज कसते हुए कहा, 'जब आप अपनी कैंटीन खोलेंगे तो मयंक आकर कॉफी को स्मेल करना चाहेंगे और जब आप वापस भारत आने के बाद इसकी तुलना करना चाहेंगे कि यहां की कॉफी अच्छी थी या भारत की।'
विज्ञापन
3 of 6
ravi shastri
दरअसल, शास्त्री का जवाब सुनकर साथ बैठे पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर शेन वॉर्न अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे थे। बता दें कि कीफ ने मयंक द्वारा रणजी ट्रॉफी में तिहरा शतक जड़ने पर चुटकी लेते हुए मैच के पहले दिन कहा था, 'साफतौर पर मयंक अग्रवाल ने अपना पहला तिहरा शतक रेलवे के कैंटीन स्टाफ के खिलाफ बनाई थी।'
4 of 6
Kerry O'Keeffe
इतना ही नहीं ऑस्ट्रेलियाई कमेंटेटर ने यह भी कहा कि विपक्षी टीम के गेंदबाज असल में शेफ और वेटर थे। कीफ ने जब ऑन एयर यह बात कही तो उस वक्त कमेंट्री बॉक्स में ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर शेन वॉर्न और मार्क वॉ भी बैठे थे।
विज्ञापन
5 of 6
Mayank Agarwal, Kerry O'Keeffe
इस मामले को लेकर क्रिकेट जगत के कई लोगों ने कीफ के इस भद्दे कमेंट की निंदा की, जिसके बाद कीफ ने इस पर सफाई देते हुए माफी मांगी थी और अब भारतीय टीम के कोच शास्त्री ने उसी कमेंट्स का तगड़ा जवाब दिया।
गौरतलब है कि मेलबर्न में खेले जा रहे बॉक्सिंग डे टेस्ट में डेब्यू करने वाले मयंक अग्रवाल ने ओपनिंग करते हुए 161 गेंदों में 8 चौके और 1 छक्के की मदद से 76 रन की शानदार पारी खेली थी। बता दें कि कैरी ओ कीफ ऑस्ट्रेलिया के लिए 24 टेस्ट और 2 वन-डे मैच खेले हैं।