vinod rai and diana edulji
सीओए के सभी सदस्यों को 2017 के लिए प्रतिमाह दस लाख रुपये, 2018 के लिए 11 लाख रुपये और 2019 के लिए 12 लाख रुपये प्रतिमाह की दर से भुगतान किया जाएगा। बीसीसीआई के वरिष्ठ अधिकारी ने पीटीआई से कहा कि न्यायमित्र पीएस नरसिम्हा से चर्चा के बाद इस राशि को अंतिम रूप दिया गया। इस तरह से एडुल्जी और राय दोनों में से प्रत्येक को 3.5 करोड़ रुपये मिलेंगे, जबकि विक्रम लिमये, रामचंद्र गुहा और रवि थोडगे को उनके कार्यकाल के अनुसार भुगतान किया जाएगा।