फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

116 गेंदों में ठोके ताबड़तोड़ 316 रन, यकीनन आपने नहीं देखी होगी 34 छक्कों की यह पारी

Wed, 12 Sep 2018 08:28 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
मौजूदा दौर में क्रिकेट का प्रारूप बदलते जा रहा है। टेस्ट क्रिकेट के संयमित खेल की जगह अब धुआंधार पारियों ने ले ली है। हाल ही में इंग्लैंड में एक ऐसा रिकॉर्ड बना, जिसके बारे में सुनकर हर कोई हक्का-बक्का रह गया। इंग्लैंड के हेलीफैक्स क्रिकेट लीग प्रीमियर डिविजन के एक मैच में एक अविश्वसनीय आतिशी पारी देखने को मिली। 
विज्ञापन

2 of 4
ट्राएंगल क्रिकेट क्लब की ओर से खेलते हुए थ्रॉन्टन क्लब के खिलाफ क्रिश्चियन सिल्कस्टोन ने केवल 116 रनों में ही तिहरा शतक ठोक डाला। क्रिश्चियन सिल्कस्टोन ने इस मैच में महज 116 गेंदों की मदद से 316 रनों की बेजोड़ पारी खेल डाली। 
विज्ञापन

3 of 4
इस मैच में सिल्कस्टोन की टीम ट्राएंगल क्रिकेट क्लब का कुल स्कोर 433 रन रहा। जिसमें 316 रन सिर्फ क्रिश्चियन सिल्कस्टोन के बल्ले से निकले। 18 चौके और 34 छक्के लगाए जो एक अलग रिकॉर्ड है। इस पारी के दम पर ट्राएंगल क्रिकेट क्लब ने थ्रॉन्टन को 147 रन से हरा दिया।
विज्ञापन

4 of 4
- फोटो : डेमो
सिल्कस्टोन ने अपनी पारी में कई रिकॉर्ड बनाए। छह छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी बनाया. उन्होंने रॉस पारर के ओवर में छह छक्के लगाए। पूरी टीम के 433 रन के स्कोर में क्रिश्चियन सिल्कस्टोन और एक अन्य बल्लेबाज (46 रन) का स्कोर हटा दिया जाए तो बाकी के बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें