फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या धोनी ने भी किया भारत बंद का समर्थन? पेट्रोल पंप पर धरना देते फोटो हुई थी वायरल

Wed, 12 Sep 2018 08:28 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों को लेकर सोमवार को कांग्रेस ने 'भारत बंद' बुलाया था। कई राजनीतिक दलों ने कांग्रेस के इस बंद को समर्थन दिया था। खबरों की माने तो पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान एमएस धोनी ने भी कांग्रेस के इस बंद का समर्थन किया। सोशल मीडिया पर माही और उनकी पत्नी साक्षी की फोटो जमकर वायरल हो रही है। 
विज्ञापन

2 of 4
फोटो शेयर करने वाले तमाम नेता और फैंस का दावा है कि धोनी ने भी 'भारत बंद' में हिस्सा लिया था। फोटो शेयर करने वाले यूजर्स के मुताबिक यह फोटो भारत बंद के दौरान की है। महेंद्र सिंह धोनी एक पेट्रोल पंप पर अपनी पत्नी के साथ बैठे थे और इस दौरान उन्होंने वहां मौजूद लोगों से बातें भी कीं। मगर असली सच्चाई क्या है, क्या वाकई धोनी ने 'भारत बंद' का समर्थन किया। देखिए अगली स्लाइड
विज्ञापन

3 of 4
वायरल हो रही इस तस्वीर में नजर आने वाले शख्स धोनी ही हैं। फोटो के साथ किसी तरह की कोई छेड़छाड़ नहीं की गई। मगर जिस मैसेज के साथ फोटो शेयर की जा रही है वह बिल्कुल गलत है। क्योंकि बंद के दौरान न तो धोनी ने तो किसी आंदोलन में कोई हिस्सा लिया और न ही किसी पार्टी को अपना समर्थन दिया।
विज्ञापन

4 of 4
दरअसल, यह तस्वीर 29 अगस्त की है। जब धोनी अपने परिवार के साथ शिमला गए थे। इसी दौरान वह रास्ते में एक पेट्रोल पंप पर रुके और कुछ समय बिताया। तभी स्थानीय लोगों ने धोनी की कुछ तस्वीरें ले लीं। जिसके बाद भारत बंद के दौरान यह फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की जाने लगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें