फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KKR फैंस के लिए खुशखबरी, क्रिस लिन की चोट पर आई अपडेट

Fri, 23 Feb 2018 12:32 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
क्रिस लिन
ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक टी20 बल्लेबाज क्रिस लिन को कंधे की सर्जरी कराने की जरुरत नहीं है। रिपोर्ट्स में कहा गया है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 ट्राई सीरीज के फाइनल में चोटिल हुए लिन को सर्जरी की जरुरत नहीं है। इसके बाद आगामी आईपीएल में उनके हिस्सा लेने की उम्मीदें बढ़ गई हैं।
विज्ञापन

2 of 6
क्रिस लिन
लिन ने इस सप्ताह ब्रिस्बेन में विशेषज्ञों से सलाह ली कि क्या उन्हें दाएं हाथ के कंधे की सर्जरी कराने की जरुरत पड़ेगी? ऑकलैंड में न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 ट्राई सीरीज के फाइनल में लिन को फील्डिंग करते समय कंधे में चोट लगी थी। इसके बाद उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा था।
विज्ञापन

3 of 6
क्रिस लीन
लिन के मैनेजर स्टीफन एटकिंसन ने ब्रिस्बेन कूरियर मेल से बातचीत में कहा, 'क्रिस को डॉक्टर्स ने कहा है कि सर्जरी कराने की जरुरत नहीं है। लिन पाकिस्तान सुपर लीग में नहीं खेलने से निराश हैं, लेकिन वह इंडियन प्रीमियर लीग में खेलने के लिए हरसंभव कोशिश करेंगे। अगर उनका चयन होता है तो इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की वन-डे सीरीज में भी लिन खेलने के लिए तैयार रहेंगे।'

4 of 6
Chris Lynn
लिन को पिछले कुछ समय में कंधे में कई बार चोट लग चुकी है। उनके जोड़ के आस-पास करीब 5 छोटी चोट है, जिसका उपचार चल रहा है। वह जल्द ही रीहैब का कार्य शुरू करेंगे ताकि समय रहते ठीक हो जाएं। 
विज्ञापन

5 of 6
क्रिस लिन - फोटो : ESPN
भले ही 27 वर्षीय लिन ने पाकिस्तान सुपर लीग से अपने आप को किनारे कर लिया हो, लेकिन उन्हें आगामी आईपीएल में खेलने की पूरी उम्मीद है। अगर लिन को आईपीएल से हटना पड़ा तो उन्हें भारी नुकसान झेलना पड़ेगा। वह इस साल आईपीएल के सबसे महंगे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बनकर बिके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
क्रिस लिन
वहीं अगर लिन भारत आकर आईपीएल में हिस्सा लेते हैं और बिना खेले वापस लौट जाते हैं तो उन्हें आधी फीस मिलेगी। अगर वह मैच खेलते हैं तो फिर पूरी रकम मिलेगी। लिन ने अब तक आईपीएल के 12 मैच खेले हैं, जिसमें करीब 50 की औसत और 180 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें