टी-20 सीरीज जीतने के बाद अब टीम इंडिया की नजरें वन-डे सीरीज जीतने पर है। हालांकि तीन मैचों की वन-डे सीरीज का पहला मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था और आज सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जाएगा।
लेकिन दोनों ही टीमें वर्ल्ड कप के बाद अपने कई खिलाड़ियों को आजमाते हुए जीत दर्ज करना चाहेंगी। वेस्टइंडीज की टीम जहां गेल को सीरीज जीत के साथ विदाई देना चाहेगी वहीं टीम इंडिया भी जीत के साथ वर्ल्ड कप की हार को भुलाना चाहेगी।
भारतीय टीम धोनी की गैरमौजूदगी में फिर से अपने मध्यक्रम को परखना चाहेगी, ऐसे में आईए जानते हैं कि टीम इंडिया के आज के प्लेइंग XI के बारे में।
विज्ञापन
2 of 6
ROHIT SHARMA SHIKHAR DHAWAN
ओपनर्स
चोट की वजह से वर्ल्ड कप के बीच से ही बाहर होने वाले धवन फिर से टीम के साथ जुड़ गए हैं, ऐसे में वे एक बार फिर से अपने जोड़ीदार रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग की जिम्मेदारी संभालेंगे।
विज्ञापन
3 of 6
विराट कोहली और ऋषभ पंत
- फोटो : सोशल मीडिया
मिडिल ऑर्डर
कप्तान विराट कोहली फिर से मध्यक्रम का नेतृत्व करेंगे और तीसरे नंबर पर ही बल्लेबाजी करते दिखेंगे। नंबर चार पर राहुल की जगह श्रेयस अय्यर की जगह तय है क्योंकि पहले मैच में भी अय्यर ही टीम में शामिल थे। टीम में एक बार फिर से केदार जाधव को मौका मिल सकता है। इन दोनों के अलावा विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी ऋषभ पंत के हाथों में ही रहेगी।
4 of 6
रविंद्र जडेजा
- फोटो : ESPN
ऑलराउंडर
ऑलराउंडर की भूमिका में अनुभवी रवीन्द्र जडेजा की जगह पक्की है क्योंकि वे अच्छे फॉर्म में हैं। जडेजा निचले क्रम में अच्छी बल्लेबाजी के साथ-साथ किफायती गेंदबाजी भी करते हैं।
विज्ञापन
5 of 6
विराट, भुवनेश्वर और शमी
- फोटो : icc
गेंदबाजी
बुमराह की गैरमौजूदगी में गेंदबाजी की कमान एक बार फिर से भुवनेश्वर और शमी की अनुभवी जोड़ी के हाथों में होगी। इन दोनों के अलावा पिछले मुकाबले में महंगे रहे खलील अहमद को विराट फिर से मौका दे सकते हैं। वहीं फिरकी के लिए कुलदीप यादव को फिर से जगह मिलनी तय है।