वेस्टइंडीज के विस्फोटक ओपनर क्रिस गेल ऑस्ट्रेलिया के मीडिया समूह के खिलाफ अदालती मामले को जीतना चाहते हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में अपनी असलियत बयां करने का वादा किया है, लेकिन वो ऐसा तभी करेंगे जब इसके लिए उन्हें मोटी धनराशि मिले।
विज्ञापन
2 of 5
क्रिस गेल और नताशा बैरिज
गेल पर सिडनी मार्निंग हेराल्ड और द एज के प्रकाशक फेयरफैक्स मीडिया ने पिछले साल अपनी कई खबरों में आरोप लगाया था कि वह एक महिला मसाजर के सामने निर्वस्त्र हो गए थे, लेकिन न्यू साउथ वेल्स सुप्रीम कोर्ट ने पिछले महीने गेल के पक्ष में मानहानि का मामला सुनाया।
विज्ञापन
3 of 5
क्रिस गेल
- फोटो : getty
क्षतिपूर्ति सुनवाई बाद में होगी, लेकिन गेल पहले ही अपनी कहानी बेचने की पेशकश कर चुके हैं और इसके लिए उन्होंने शुरुआती कीमत 300,000 अमेरिकी डॉलर (लगभग 20 करोड़ रुपए) रखी है।a
4 of 5
क्रिस गेल
- फोटो : live in style
गेल ने शुक्रवार को ट्वीट किया कि मेरे पास बयां करने के लिए एक बेहद दिलचस्प सफल कहानी है। यह कहानी इससे जुड़ी है कि अदालत में क्या कुछ हुआ। ऑस्ट्रेलिया में पर्दे के पीछे क्या क्या किया गया और मुझे प्रतिबंधित करने के लिए क्या हथकंडे अपनाए गए।
गेल ने ट्वीट किया, 'मेरे पास बयां करने के लिए एक बेहद दिलचस्प सफल कहानी है। यह 60 मिनट का खास इंटरव्यू हो सकता है या आप लोगों को मेरी अगली किताब के लिए इंतजार करना होगा। यह कहानी इससे जुड़ी है कि अदालत में क्या कुछ हुआ और ऑस्ट्रेलिया में पर्दे के पीछे क्या क्या किया गया और मुझे बैन करने के लिए क्या हथकंडे अपनाए गए।'