वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल का मानना है कि दुनिया में उन्होंने टी-20 क्रिकेट को पेश किया। वह इस फार्मेट के जन्मदाता हैं। वह आगे कहते हैं कि उन्होंने अपने खेल से इस फार्मेट को पूरी दुनिया में लोकप्रिय बनाया। जमैका के इस धाकड़ बल्लेबाज ने टी-20 क्रिकेट में कई ताबड़तोड़ पारियां खेली हैं। लिहाजा उनके इस कथन पर क्रिकेट जगत को आश्चर्य नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन
गेल ने अब तक 298 टी-20 मैचों में 18 शतक और 61 अर्धशतक बनाए हैं
2 of 4
क्रिस गेल
- फोटो : NDTV
गेल ने अब तक 298 टी-20 मैचों में 18 शतक और 61 अर्धशतक बनाए हैं। उनका रिकॉर्ड इस फार्मेट में लाजवाब रहा है। वेस्टइंडीज की तरफ से उन्होंने 51 टी-20 मैच खेले हैं। इसमें उन्होंने 1537 रन बनाए हैं।
विज्ञापन
मैंने बताया कि इस फार्मेट में भी लोकप्रिय हो सकते हैं
3 of 4
क्रिस गेल
- फोटो : getty
गेल ने मीडिया को दिए एक साक्षात्कार में कहा कि टी-20 क्रिकेट में भी शोहरत हासिल की जा सकती है। आकर्षक पारियां खेली जा सकती हैं। इस फार्मेट में बेहतर क्रिकेट खेलकर दुनिया में अपने को लोकप्रिय बनाया जा सकता है। यह सब मैंने कर दिखाया है। इसलिए ये मैं कह सकता हूं कि टी-20 क्रिकेट मेरी देन है।
आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की तरफ से सलामी बल्लेबाजी करते हैं
4 of 4
क्रिस गेल और नताशा बैरिज
क्रिस गेल आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की तरफ से सलामी बल्लेबाजी करते हैं। इस टूर्नामेंट में गेल ने कई आतिशी पारियां खेली हैं। गेल कहते हैं कि अब समय आ गया है कि टी-20 क्रिकेट को टेस्ट और वन डे से ज्यादा महत्व दिया जाना चाहिए।