आईपीएल सीजन-11 समाप्त होने के बाद अभी भी कैरीबियाई खिलाड़ी क्रिस गेल का रोमांच बाकी है। किंग्स इलेवन पंजाब की तरफ से बल्लेबाजी में मोर्चा संभालने वाले क्रिस गेल एक अवॉर्ड सेरेमनी के मंच पर डांस का तड़का लगाते नजर आए।
विज्ञापन
2 of 5
क्रिस गेल
इस मौके पर स्टेज पर गेल के साथ मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा और सनराइजर्स हैदराबाद के ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन भी नजर आए। इसी बीच क्रिस गेल ने फैंस की फरमाइश पर डांस किया। गेल का यह डांस सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
3 of 5
chris gayle
वहीं सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाड़ी शिखर धवन ने भी 'जट जी स्टाइल' में जश्न मनाया। गौरतलब है कि मैदान पर कई बार धवन उपलब्धि हासिल करने के बाद अपना फेमस आईकॉनिक 'जट जी स्टाइल' करते नजर आते हैं।
4 of 5
रोहित शर्मा
वहीं गेल और धवन की यह जुगलबंदी देख पास में खड़े रोहित शर्मा खूब एंजॉय कर रहे हं। वेस्टइंडीज के तूफानी क्रिकेटर क्रिस गेल को उनके बिंदास अंदाज के लिए जाना जाता है। मैदान के अंदर हों या बाहर, गेल का अंदाज सबसे हटकर होता है।
गौरतलब है कि आईपीएल 2018 में गेल ने 11 ही मैच खेले और 40.88 के औसत से 368 रन बनाए, इसमें एक शतक और तीन अर्धशतक शामिल थे। वहीं धवन ने आईपीएल के 16 मैचों में 38.23 के औसत से 497 रन बनाए जिसमें चार अर्धशतक शामिल रहे।