फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'गेल आर्मी' ने की छक्कों की फायरिंग, वन-डे में रच डाला नया इतिहास

Thu, 21 Feb 2019 02:01 PM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
chris gayle
कैरेबियाई बल्लेबाज क्रिस गेल बेशक वर्ल्ड कप के बाद संन्यास लेने की बात कह चुके हो, लेकिन उनकी रनों की भूख अभी तक शांत नहीं हुई है। बुधवार को इंग्लैंड के खिलाफ पहले वन-डे मैच में गेल ने इसका सबूत भी पेश कर दिया। गेल ने इंग्लिश गेंदबाजों को बेहाल करते हुए नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बना डाला।
विज्ञापन

2 of 6
chris gayle
इस मैच में क्रिस गेल ने 129 गेंदों में 135 रनों की जोरदार पारी खेली। इसके साथ ही गेल के वन-डे करियर का 24वां शतक भी पूरा किया। इस दौरान क्रिस गेल के बल्ले से 12 छक्के और 3 चौके भी निकले।

क्रिस गेल ने लौटते ही मचाई तबाही, सबसे ज्यादा इंटरनेशनल छक्के मारने का तोड़ा रिकॉर्ड
विज्ञापन

3 of 6
CHRIS GAYLE
गेल ने इस मुकाबले में वन-डे की एक पारी में सर्वाधिक छक्के मारने का विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। गेल की इस तूफानी पारी में उनके बल्ले से कुल 12 छक्के निकले। हालांकि इसके अलावा भी कैरेबियाई टीम ने एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड सेट किया।

4 of 6
chris gayle
दरअसल गेल के अलावा वेस्टइंडीज के 7 अन्य खिलाड़ियों ने अपना योगदान दिया। इसकी बदौलत कैरेबियाई टीम ने वन-डे की एक पारी में सर्वाधिक छक्के जड़ने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है।
विज्ञापन

5 of 6
शिमरोन हेटमायर
सिर्फ गेल ही नहीं बल्कि टीम के बल्लेबाजों ने मैदान पर छक्कों की बारिश कर दी। गेल के बाद दूसरे नंबर पर उतरे डेरेन ब्रावो ने 4 छक्के जड़े और तीसरे नंबर पर उतरे एश्ले नर्स ने 3 छक्के जड़े। जबकि शाई होप, कैम्पबेल, हेटमायर और देवेंद्र बिशू ने एक-एक छक्का जड़ा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
chris gayle
एक पारी में सर्वाधिक छक्के जड़ने का रिकॉर्ड

वेस्टइंडीज - इंग्लैंड के खिलाफ - 23 छक्के (2019)
न्यूजीलैंड - वेस्टइंडीज के खिलाफ - 22 छक्के (2014)
इंग्लैंड - ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ - 21 छक्के (2018)
दक्षिण अफ्रीका - भारत के खिलाफ - 20 छक्के (2015)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें