फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हार का बदला लेने को तैयार टीम इंडिया, चिन्नास्वामी की पिच पर नहीं गेंदबाजों की खैर

Wed, 27 Feb 2019 08:24 AM IST
अभिषेक निगम स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
india vs australia
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में कम रन बनने के बाद कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (केएससीए) के अधिकारी ने बुधवार को यहां चिन्नास्वामी स्टेडियम में होने वाले दूसरे और अंतिम मुकाबले में ढेरों रन बनने का वादा किया है।
विज्ञापन

2 of 7
virat kohli
चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच पिछले कुछ वर्षों में धीमी हुई है लेकिन पहले मैच के विपरीत यहां बड़ा स्कोर बनने की उम्मीद है। विशाखापटनम में पहले टी20 में ऑस्ट्रेलिया ने मैच की अंतिम गेंद पर 127 रन का लक्ष्य हासिल किया था।
विज्ञापन

3 of 7
vankhede stadium
केएससीए के अधिकारी ने पीटीआई से कहा, 'इस पिच पर शायद आईपीएल मैच जितने रन नहीं बने लेकिन इस पर काफी रन बनेंगे। हम ऐसे विकेट का इस्तेमाल कर रहे हैं जिसका उपयोग दो महीने से अधिक समय से नहीं हुआ है। इसका इस्तेमाल पिछली बार विजय हजारे ट्रॉफी के दौरान हुआ था।'
 

4 of 7
team india
साल के इस समय ओस के भी कोई भूमिका निभाने की उम्मीद नहीं है। अधिकारी ने कहा, 'इस सतह पर लगभग 180 का स्कोर प्रतिस्पर्धी होना चाहिए।' यहां पर पिछली टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच फरवरी 2017 में खेला गया था जिसमें भारत ने छह विकेट पर 202 रन बनाने के बाद इंग्लैंड को 75 रन से हराया था।
विज्ञापन

5 of 7
krunal pandya
भारतीय आलराउंडर क्रुणाल पंड्या का भी मानना है कि विकेट बल्लेबाजी के अनुकूल होगा। मैच से एक दिन पहले विकेट पर कुछ घास है, लेकिन पूरी संभावना है कि कल तक इसे हटा दिया जाएगा। क्रुणाल ने कहा, 'मैंने अब तक विकेट नहीं देखा है लेकिन इसके विजाग की तुलना में बल्लेबाजी के अधिक अनुकूल होने की उम्मीद है।'
विज्ञापन

6 of 7
पैट कमिंस - फोटो : PTI
ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस का हालांकि मानना है कि पिछले कुछ वर्षों में पिच की प्रकृति में काफी बदलाव आया है। उन्होंने कहा, 'पिछले कुछ वर्षों में यह अजीब विकेट रहा है। पहली बार मैं सात-आठ साल पहले आईपीएल के दौरान बेंगलुरु आया था। पिछले कुछ वर्षों में विकेट धीमा हुआ है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
australia
कमिंस ने कहा, 'विजाग कम स्कोर वाला लेकिन बेहतरीन मैच था। मुझे वहां की पिच पसंद आई। टी20 में आप यार्कर, धीमी गेंद की तैयारी करते हो लेकिन वहां आपको पता था कि अच्छी गेंद काफी अच्छी होने वाली है। गेंद अंत में कुछ स्विंग होती लग रही थी।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें