फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्य चयनकर्ता प्रसाद ने कहा, इस वजह से युवराज को नहीं मिली टीम में जगह

Mon, 14 Aug 2017 09:57 PM IST
एजेंसी/भाषा
विज्ञापन
1 of 5
युवराज सिंह - फोटो : E
श्रीलंका के खिलाफ अगामी एकदिवसीय दौरे के लिये खब्बू बल्लेबाज युवराज सिंह को टीम में जगह नहीं मिलने पर मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने आज यहां कहा कि युवी को आराम दिया गया है और उनके लिये दरवाजे बंद नहीं हुये हैं।
विज्ञापन

मुख्य चयनकर्ता प्रसाद ने कहा, इस वजह से युवराज को नहीं मिली टीम में जगह

2 of 5
युवराज सिंह
टीम में युवराज का चयन नहीं होने पर यह कयास लगाये जा रहे थे कि उनका करियर खत्म हो गया लेकिन ऐसी आशंकाओं पर विराम लगाते हुये प्रसाद ने कहा कि युवराज को आराम दिया गया है और हम विश्व कप के लिये टीम को तैयार कर रहे हैं जिसके तहत युवाओं को मौका दिया गया है।
विज्ञापन

मुख्य चयनकर्ता प्रसाद ने कहा, इस वजह से युवराज को नहीं मिली टीम में जगह

3 of 5
युवराज सिंह - फोटो : Es
प्रसाद ने कहा, ‘‘ किसी भी खिलाड़ी के लिये दरवाजा बंद नहीं होता है। सब को क्रिकेट खेलने का अधिकार है। यह उनका जुनून है। वे अपने जुनून का पीछा कर रहे हैं। हम विभिन्न संयोजनों को आजमाना चाहते है। टीम चयन के समय सभी संभावित नामों पर चर्चा की गयी थी।
 
मुख्य चयनकर्ता प्रसाद ने कहा, इस वजह से युवराज को नहीं मिली टीम में जगह

4 of 5
युवराज सिंह
टेनिस के दिग्गज खिलाड़ी आंद्रे अगासी का उदाहरण देते हुये उन्होंने कहा कि उनका करियर का ग्राफ 30 वर्ष की उम्र के बाद चढ़ा था। तीस वर्ष की उम्र तक उन्होंने दो या तीन खिताब ही जीते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य चयनकर्ता प्रसाद ने कहा, इस वजह से युवराज को नहीं मिली टीम में जगह

5 of 5
cricketer manish pandey
ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका में भारत ए टीम के शानदार प्रदर्शन के लिये उन्होंने कोच राहुल द्रविड़ की तारीफ करते हुए कहा कि द्रविड़ जैसा कोच मिलने से युवाओं को काफी फायदा हो रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें