फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिडनी में 18वां शतक जड़ते ही महान हुए चेतेश्वर पुजारा, ये 5 रिकॉर्ड्स किए अपने नाम

Thu, 03 Jan 2019 01:01 PM IST
Amit Saini स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
चेतेश्वर पुजारा
टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज का अंतिम व निर्णायक मुकाबले सिडनी में खेला जा रहा है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम इंडिया ने खबर लिखे जाने तक पहले दिन चार विकेट के नुकसान पर 303 रन बना लिए हैं। वहीं टीम इंडिया टेस्ट स्पेशलिस्ट बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने एक बार फिर रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी है।
 
विज्ञापन

2 of 5
cheteshwar pujara
पुजारा ने एक टेस्ट सीरीज में सर्वाधिक रन बनाने का अपना पिछला रिकॉर्ड तोड़ दिया है। 2012-13 में पुजारा ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 438 रन बनाए थे। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मौजूदा सीरीज में तीन शतकों की मदद से पुजारा पिछले रिकॉर्ड से आगे निकल गए हैं।
विज्ञापन

3 of 5
Cheteshwar Pujara
चेतेश्वर पुजारा टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 18 शतक बनाने के मामले में पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन से आगे निकल गए हैं। पुजारा ने 114 पारियों में 18 शतक लगाए हैं, जबकि अजहरुद्दी ने यह काम 121 पारियों में किया था।

4 of 5
cheteshwar pujara
इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया की सरजमीं पर एक टेस्ट सीरीज में सर्वाधिक सेंचुरी जड़ने के मामले में पुजारा ने पूर्व दिग्गज सुनील गावस्कर की बराबरी कर ली है। दोनों ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक ही सीरीज में 3-3 शतक लगाए हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पुजारा
चेतेश्वर पुजारा ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में तीन बार 400 से ज्यादा रन बनाए हैं। वह 2012/13, 2016/17 और 2018/19 में ऐसा करने में कामयाब हुए हैं। पुजारा के अलावा सचिन तेंदुलकर और मैथ्यू हेडन भी तीन-तीन बार बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में 400 से ज्यादा रन बना चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें