वही मैदान, वैसा ही कमाल, फर्क बस इतना कि द्रविड़ की जगह पुजारा हैं। जी हां, साल 2003 में टीम इंडिया ने राहुल द्रविड़ की वजह से एडिलेड के मैदान पर जीत दर्ज की थी और आज पुजारा की वजह से टीम इंडिया ने 15 साल बाद उस इतिहास को दोहराया है।
दरअसल, टीम इंडिया ने चेतेश्वर पुजारा की बेहतरीन पारी की बदौलत सोमवार को ऑस्ट्रेलिया को हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की। एडिलेड ओवल में खेले गए पहले टेस्ट में टीम इंडिया ने कंगारुओं को 31 रन से मात दी। इस जीत के साथ टीम इंडिया चार मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। दूसरा टेस्ट 14 दिसंबर से खेला जाएगा।